न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : राखी सावंत ने मंच के बीच में कुर्सी फेंक छोड़ा शो, हादसे में बाल-बाल बचीं सिंगर तुलसी कुमार

राखी सावंत मनोरंजन जगत की एक ऐसी शख्सियत हैं, जो अधिकतर समय खबरों में रहती हैं। फैंस ने तो उन्हें ड्रामा क्वीन का टैग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 2:12:33

2 Videos : राखी सावंत ने मंच के बीच में कुर्सी फेंक छोड़ा शो, हादसे में बाल-बाल बचीं सिंगर तुलसी कुमार

राखी सावंत मनोरंजन जगत की एक ऐसी शख्सियत हैं, जो अधिकतर समय खबरों में रहती हैं। फैंस ने तो उन्हें ड्रामा क्वीन का टैग भी दिया हुआ है। अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के चलते राखी कई दफा ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। राखी की पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चाओं में रहती है। इस बीच राखी हाल ही समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचीं। राखी की समय और दूसरे जजों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हालांकि एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राखी गुस्से में मंच के बीच में कुर्सी फेंकती और वहां से जाती दिखाई दे रही हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हकीकत थी या सिर्फ नाटक और स्क्रिप्टेड। मेकर्स ने भी इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। दिल्ली में इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा है कि राखी और कॉमेडियन महीप सिंह के बीच बहस हुई थी।

अब एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “मैंने 3.30 बजे एपिसोड देखा और शो 45 मिनट देरी से शुरू हुआ। जब पर्दा हटा, तो राखी ने एंट्री की और कहा 'महीप जी मेरे अंडरगारमेंट्स चुरा के भाग गए थे', जिस पर महीप ने जवाब दिया 'तो वापस भी तो दे दिए थे। पूरे शो में राखी, महीप को बुड्ढे और दादाजी के चुटकुले सुनाती रहीं, यहां तक कि महीपजी ने पहले एपिसोड में जवाब देना बंद कर दिया लेकिन फिर बाद में जवाब देना जारी रखा।

बलराज ने आखिरकार अच्छा व्यवहार किया, लेकिन राखी ने अक्सर उसे बीच में ही रोक दिया, जिस पर पैनल में किसी और ने कुछ नहीं कहा। समय अपने तरीके से काम कर रहा था और आखिर में, समय ने कहा कि ब्रीफिंग देना पड़ेगा और यह 7.30 बजे के शो में हुआ।” दूसरे यूजर ने भी कहा कि राखी का महीप के साथ झगड़ा हुआ था।

शूटिंग के दौरान गिरा होर्डिंग, तुलसी कुमार की कमर में आई चोट

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग पर एक हादसा हो गया। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल तुलसी अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो के लिए कैमरे के सामने एक्ट कर रही थीं। इसी दौरान उनके पीछे खड़ा शेड अचानक से गिर गया। वहां मौजूद लोग और तुलसी की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही होर्डिंग तुलसी के ऊपर गिरने वाला था, तो किसी ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा।

तुलसी वहां से हट तो गई, लेकिन फिर भी उन्हें कमर में चोट लग गई। फैंस तुलसी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अभी तक तुलसी या उनके परिवार की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है। बता दें कि तुलसी दिवंगत गुलशन कुमार और सुदेश कुमारी की बेटी हैं और भूषण कुमार की बहन हैं। वह पिता की जैसे बेहतरीन सिंगर हैं।

तुलसी ने साल 2009 में आए एल्बम ‘लव हो जाए’ से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘मेरे रश्के कमर’, ‘पी लूं’, ‘तुम जो आए जिंदगी में’, ‘हम मर जाएंगे’ और ‘ओ साकी साकी’ समेत कई सुपरहिट गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री