'आपको कीड़े ने काटा है क्या?', जवाब में राखी ने दिखाए लव बाइट; देखें वीडियो
ड्रामा क्वीन राखी सावंत जो भी करती हैं जो भी कहती हैं, सब वायरल हो जाता है। इस समय राखी बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ अपने खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रही है। दोनों का रोमांस फुलऑन चल रहा है, तभी तो उनके लव बाइट्स के चर्चे हो रहे हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 26 Jul 2022 10:00:58
ड्रामा क्वीन राखी सावंत जो भी करती हैं जो भी कहती हैं, सब वायरल हो जाता है। इस समय राखी बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ अपने खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रही है। दोनों का रोमांस फुलऑन चल रहा है, तभी तो उनके लव बाइट्स के चर्चे हो रहे हैं।
राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वे और आदिल दुर्रानी मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान राखी मीडिया को अपनी लव बाइट दिखाती हैं। पैपराजी ने राखी की गर्दन पर निशान देखकर कहा- 'आपको कीड़े ने काटा है क्या?' जवाब में राखी लव बाइट दिखाते हुए कहती हैं हां उन्हें बहुत बड़े कीड़े ने काटा है। फिर राखी आदिल की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं इसको भी बहुत बड़ी कीड़ी ने काटा है। राखी इस दौरान आदिल के लव बाइट को भी दिखाने की कोशिश करती हैं लेकिन आदिल शरमाकर राखी को रोक देते हैं।