राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार 28 जनवरी की रात अस्पताल में निधन हो गया। राखी की मां लंबे समय से बीमार थीं। ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ते हुए राखी की मां जिंदगी की जंग हार गईं। मां की मौत से राखी सावंत को गहरा सदमा लगा है। वो बुरी तरह टूट गई हैं। राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। राखी सावंत ने अस्पताल से अपनी मां के अंतिम पलों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी की मां अस्पताल के बेड पर लेटे हुए बड़ी मुश्किल से सांस लेते हुए नजर आ रही हैं। राखी अपनी मां के पास जमीन पर बैठे सिसक-सिसककर रो रही हैं। रोते हुए राखी ईश्वर से अपनी मां के लिए प्रार्थना कर रही हैं। लेकिन होनी को कौन रोक सकता है। राखी की तमाम दुआओं के बावजूद उनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
राखी ने मां के अंतिम पलों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आज मेरी मां का हाथ सिर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा। आई लव यू मां... आप के बिना कुछ नहीं रहा। अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां... अब मैं क्या करूं मां। कहां जाऊं।'














