न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राखी ने कहा, सलमान-शाहरुख एक सैकंड में मेरी बेल करा देंगे लेकिन..., अर्जुन कपूर के है यह बीमारी

राखी सावंत अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी हरकतें और बयान उन्हें हमेशा लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 1:31:55

2 News : राखी ने कहा, सलमान-शाहरुख एक सैकंड में मेरी बेल करा देंगे लेकिन..., अर्जुन कपूर के है यह बीमारी

राखी सावंत अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी हरकतें और बयान उन्हें हमेशा लाइमलाइट में रखते हैं। फैंन और मीडिया ने उन्हें ड्रामा क्वीन का खिताब दिया हुआ है। अब वह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इन दिनों दुबई में रहकर अपना गुजारा कर रहीं राखी ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के साथ बातचीत में भारत वापस आने के सवाल पर अजीबोगरीब रिएक्शन दी है। राखी से जब पूछा गया कि वो भारत वापस क्यों नहीं आ जाती। वह इस समय भारत में क्यों नहीं रह रही हैं।

इस सवाल के जवाब में राखी ने कहा कि मुझे डर लगता है कि मुझे अरेस्ट कर लिया जाएगा। मैं किसी की मदद नहीं मांगती हूं, ये मेरी जंग है। सलमान भाई, फराह खान और शाहरुख जी तो एक सैकंड में मेरी बेल करा देंगे लेकिन में किसी की मदद नहीं मांग रही हूं। ये मेरी जंग है, मैं कब तक हाथ फैलाती रहूंगी सभी के सामने, कब तक भीख मांगती रहूंगी। जीती जागती भिखारन हो गई हूं मैं। मुझे हिंदुस्तान के कानून पर विश्वास है कि जब मेरा गुनाह ही नहीं है तो क्यों मुझे सजा दी जा रही।

बता दें राखी पिछले कुछ समय से दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही थीं। राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से मदद की गुजारिश कर रही थीं। राखी का कहना था कि मैं भारत लौटना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए मेरी बेल होना जरूरी है, ताकि वो बिना किसी कानूनी रुकावट के घर वापस आ सकें। राखी का ये मामला उनके एक्स पति आदिल दुर्रानी से जुड़ा हुआ है। राखी ने कुछ समय पहले दुबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसके बाद आदिल ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा केस दर्ज कराया। इसके बाद से राखी दुबई में ही अटकी हुई हैं।

हाशिमोटो बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, होते हैं ये लक्षण

एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे हाशिमोटो डिजीज से जूझ रहे हैं। यह बीमारी उन्हें तब पता चली जब वे एक डॉक्टर के पास गए थे, क्योंकि उन्हें हद से ज्यादा थकान, वजन बढ़ने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह बीमारी उनकी मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित कर रही है।

अर्जुन ने यह भी बताया कि उनकी मां और बहन को भी यह बीमारी है। मायोक्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो थायरॉयड ग्लैंड को प्रभावित करती है। इसमें थायरॉयड हॉर्मोन की कमी होने लगती है, जिससे अत्यधिक थकान, वजन बढ़ना, कब्ज, ठंड में डिसकंफर्ट होना, बालों का झड़ना, स्किन ड्राइनेस और मसल्स वीकनेस की समस्या पैदा होने लगती है। इस बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं, जिससे अर्ली स्टेज में इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

इसका सबसे बढ़िया ट्रीटमेंट थायरॉयड हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी है। इसमें डॉक्टर मरीज को सिंथेटिक थायरॉयड हॉर्मोन देते हैं। बहरहाल अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसमें अर्जुन पहली बार विलेन के रूप में दिख रहे हैं। अर्जुन की पर्सनल लाइफ देखें तो उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री