Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राखी ने दीपिका की बेटी के लिए खरीदे खिलौने, देखें वीडियो, एक्ट्रेस से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी

शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को सबसे बड़ी खुशी मिल चुकी है। दीपिका ने 8 सितंबर को मुंबई के रिलायंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 11:13:43

2 News : राखी ने दीपिका की बेटी के लिए खरीदे खिलौने, देखें वीडियो, एक्ट्रेस से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी

शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को सबसे बड़ी खुशी मिल चुकी है। दीपिका ने 8 सितंबर को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद कपल के लिए बधाइयों का दौर चल पड़ा जो अभी तक नहीं थमा है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग इससे काफी खुश हैं। अब ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने भी दीपिका के मां बनने पर खुशी जताई है। राखी को इतना अच्छा महसूस हुआ कि उन्होंने नन्हीं परी के लिए कुछ तोहफे भी खरीदे हैं। राखी फिलहाल दुबई में हैं।

राखी वीडियो में बोल रही हैं, “हैलो रणवीर सिंह। दीपिका मैं मासी बन गई हूं। दीपिका याद है हम साथ में डांस क्लास जाया करते थे। साथ में करिअर शुरू किया। आप बड़ी स्टार बन गईं। फिर पत्नी बन गईं और अब तो आप मां भी बन गई हो। दीपिका ये गुड़िया मैं तुम्हारी बेटी के लिए ले रही हूं। दीपिका मैं इस वक्त दुबई में हूं, ये सारे गिफ्ट्स मैं तुम्हारे बेबी के लिए भिजवा रही हूं।” वीडियो के दौरान राखी एक टॉय स्टोर में खड़ी नजर आती हैं, जहां उन्होंने दीपिका की बिटिया के लिए ढेर सारे खिलौने खरीदे।

यह वीडियो मशहूर पैपराजी वायरल भयानी ने शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यूजर इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “इसका कोई जवाब नहीं, उर्फी भी इसे मात नहीं दे सकती। दूसरे ने लिखा, “वो जबरदस्ती दीपिका से अपना रिश्ता जोड़ रही हैं।” तीसरे ने कहा, “जो भी हो राखी हमेशा फनी वीडियो बनाती हैं।”

मुकेश अंबानी ने जाना दीपिका की न्यू बोर्न बेबी का हाल-चाल, रणवीर की बहन भी पहुंचीं

दीपिका ने बेटी को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में जन्म दिया है। दीपिका और रणवीर अभी भी अस्पताल में हैं और उनसे रिश्तेदार मिलने पहुंच रहे हैं। सोमवार (9 सितंबर) रात रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे और दीपिका और उनके न्यू बोर्न बेबी का हाल-चाल लिया। अस्पताल के बाहर अंबानी अपनी कार में स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अंबानी अस्तपाल के लिए जाते दिख रहे हैं।

रणवीर की छोटी बहन रितिका भवनानी अपनी भतीजी से मिलने पहली बार अस्पताल पहुंचीं। दीपिका की ननद रितिका की कार अस्पताल में जाती हुई स्पॉट हुईं। रितिका का ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया। फैंस बेबी के साथ दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स बनने के बाद की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कपल ने एक पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल तौर पर घोषणा की थी कि उनके घर बेटी आई है। पोस्ट में लिखा, “स्वागत है बेबी गर्ल! 8.9.2024 दीपिका और रणवीर।” रणवीर ने साल 2018 में दीपिका को इटली में अपनी दुल्हन बनाया था। रणवीर और दीपिका एक-दूजे को साल 2012 से डेट कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका