न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी ने प्रेम चोपड़ा के हाथ पर किया किस...Video, बॉबी की फोटो देख धर्मेंद्र बोले, सोहा की बेटी इनाया...

ड्रामा क्वीन मानी जाने वालीं राखी सावंत को सुर्खियां लूटना खूब आता है। वे हमेशा कुछ न कुछ ऐसा कर गुजरती है जिस पर लोगों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 9:06:24

राखी ने प्रेम चोपड़ा के हाथ पर किया किस...Video, बॉबी की फोटो देख धर्मेंद्र बोले, सोहा की बेटी इनाया...

ड्रामा क्वीन मानी जाने वालीं राखी सावंत को सुर्खियां लूटना खूब आता है। वे हमेशा कुछ न कुछ ऐसा कर गुजरती है जिस पर लोगों का ध्यान जरूर जाता है। वे मीडिया फ्रेंडली भी हैं और एक्टिंग इंडस्ट्री से जुड़ी खबरें शेयर करना पसंद करती हैं। राखी इन दिनों अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए दुबई में हैं। वहां राखी दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा से मिलीं। मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रेकफास्ट गेट-टुगेदर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी की मुलाकात प्रेम चोपड़ा से हुई।

पपराजी विरल ने कैप्शन में बताया कि दो दिन पहले लंच के दौरान प्रेम चोपड़ा का एक्सीडेंट हो गया था क्योंकि वे एक कदम चूक गए और हाथ के जोर पर नीचे गिर गए। प्रेम के हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। राखी और मशहूर एक्टर रंजीत नाश्ते की टेबल पर उन्हें चीयर करते हुए दिख रहे हैं। राखी उनसे पूछती है कि क्या वे सब उनके आने का इंतजार कर रहे थे। एक लेडी उन्हें प्रेम के चोटिल हाथ पर किस करने के लिए कहती है। जैसे ही राखी प्लास्टर वाले हाथ पर किस करती हैं, प्रेम के मुंह से "ऊ" निकलता है। फिर एक गेस्ट कहता है कि यह बहुत जल्दी था। राखी फिर से उनके हाथ पर किस करती हैं, तब प्रेम कहते हैं "हे भगवान।" इसके बाद राखी, प्रेम के साथ फोटो भी खिंचवाती हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

rakhi sawant,bobby deol,soha ali khan,prem chopra,dharmendra,inaaya,bollywood news in hindi

बॉबी ने अपने ट्रेनर के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शुक्रवार को बॉबी ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है। उनकी इस फोटो पर फैंस के साथ पिता धर्मेंद्र ने भी कमेंट किया है। दरअसल बॉबी ने अपने ट्रेनर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “चार साल बीत चुके हैं और इसे अभी भी उतनी ही मेहनत और दृढ़ संकल्प की जरूरत है... प्रज्वल शेट्टी के साथ पहले से कहीं ज्यादा मजबूत।” बॉबी ने वर्कआउट से संबंधित कई हैशटैग भी लिखे हैं। बॉबी की फोटो पर धर्मेंद्र ने लिखा, "लव यू माई बेबी फेस बॉडी बिल्डर। अपने सलाहकार को मेरा प्यार देना।”

धर्मेंद्र ने दूसरे कमेंट में लिखा, “ग्रेट, आप दोनों पर भगवान की कृपा हो।” उल्लेखनीय है कि बॉबी ने दूसरी पारी सलमान खान संग फिल्म 'रेस 3' के जरिए शुरू की थी। इसमें बॉबी ने पहली बार शर्टलेस बॉडी दिखाई थी। बॉबी पिछले दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज 'क्लास ऑफ 83' और 'आश्रम' में नजर आए। उनके आगामी प्रोजेक्ट 'लव हॉस्टल' और 'एनिमल' हैं।

rakhi sawant,bobby deol,soha ali khan,prem chopra,dharmendra,inaaya,bollywood news in hindi

इनाया के साथ दिवाली की तैयारी कर रही हैं सोहा, शेयर की फोटो

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नाउमी खेमू दिवाली की तैयारियों में जुट गई हैं। सोहा ने इनाया के साथ कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें दोनों दीया पेंट करती दिख रही हैं। सोहा ने कैप्शन में लिखा, “दिवाली की तैयारी शुरू।” तस्वीरों में दोनों यलो आउटफिट्स में हैं। एक और फोटो में इनाया खिड़की से बाहर झांक रही हैं। खास बात ये है कि दोनों ही फोटो में इनाया का चेहरा नहीं दिख रहा। इनाया का 29 सितंबर को चौथा बर्थडे था और इसे मुंबई में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। पार्टी में कई नन्हे स्टारकिड्स पहुंचे थे। इनाया अक्सर मामा-मामी सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के साथ खेलते हुए स्पॉट की जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका