न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राकेश ने बताई ऋतिक-सुजैन के तलाक की वजह, ‘द रोशंस’ में सलमान के नहीं होने पर बोले ऐसा

एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद ऋतिक ने ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 7:34:05

2 News : राकेश ने बताई ऋतिक-सुजैन के तलाक की वजह, ‘द रोशंस’ में सलमान के नहीं होने पर बोले ऐसा

एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद ऋतिक ने ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि 14 साल बाद दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया। कपल के दो बेटे रेहान और ऋदान हैं। ऋतिक फिलहाल एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं तो वहीं सुजैन की नजदीकियां मॉडल व एक्टर अर्सलान गोनी के साथ बढ़ रही हैं। अब सालों बाद ऋतिक के पिता एक्टर व फिल्ममेकर राकेश रोशन ने उनके तलाक की वजह का खुलासा किया।

‘युवा यूट्यूब चैनल’ के साथ बातचीत के दौरान राकेश ने इस सवाल का जवाब दिया कि ऋतिक की शादी क्यों नहीं चल पाई। राकेश ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है वो दोनों के बीच हुआ है। मेरे लिए सुजैन अभी भी मायने रखती हैं। उनके बीच प्यार हुआ, उनके बीच गलतफहमी हुई और उन्हें इसे सुलझाना था, लेकिन बात तलाक तक पहुंच गई। शादी होकर सुजैन हमारे घर आई थीं और वह अभी भी घर की मेंबर है। राकेश से जब पूछा गया कि क्या ऋतिक उनसे पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं तो उन्होंने कहा कि ऋतिक और मेरी बेटी मुझसे थोड़ा डरते हैं।

मुझे नहीं पता क्यों पर शायद इसलिए कि मैं एक अनुशासित व्यक्ति हूं। मैं गुस्सैल या ऐसा व्यक्ति नहीं हूं कि जो किसी को डांटे लेकिन अनुशासित जरूर हूं। जब वे छोटे थे तो मुझसे खुलकर बात नहीं करते थे पर अब करते हैं। हमारे बीच दोस्तों की तरह रिश्ता है। उल्लेखनीय है कि 12 साल की उम्र से ही ऋतिक पड़ोस में रहने वाली सुजैन को पसंद करते थे। सुजैन एक्टर संजय खान की बेटी हैं।

rakesh roshan,actor rakesh roshan,Hrithik Roshan,sussanne khan,actor hrithik roshan,hrithik susaanne,hrithik sussanne divorce,Salman Khan,the roshans documentary

‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री में नजर आए कई बड़े सितारे लेकिन नहीं दिखे सलमान खान

हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द रोशंस’ नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई थी, जिसमें भी रोशन परिवार की कई बातें सामने आईं। इसमें रोशन परिवार की लेगेसी और इंडस्ट्री में उनके योगदान को बताया गया था। चार एपिसोड्स की इस डॉक्यूमेंट्री में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित व आशा भोसले सहित इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे दिखे, लेकिन सलमान खान नजर नहीं आए। इस बारे में अब राकेश ने रिएक्शन दी है।

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक जब राकेश से पूछा गया कि डॉक्यूमेंट्री मं सलमान क्यों नहीं थे, तो वे बोले कि मैंने उन्हें 4-5 बार कॉल किया मगर मुझे लगता है कि वो किसी चीज में फंसे हुए हैं इसलिए मैंने डॉक्यूमेंट्री में आने के लिए उनके साथ जबरदस्ती नहीं की। जब राकेश से पूछा गया कि 'करण-अर्जुन' (1995) के सेट पर शाहरुख और सलमान के मजाक और प्रैंक करने से उन्हें गुस्सा आ जाया करता था तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी बात नहीं थी। ऐसा नहीं था कि दोनों स्टार्स कॉपरेट नहीं कर रहे थे।

वो बस बहुत ज्यादा ही हंसी-मजाक और प्रैंक करने लगे थे। उनके साथ-साथ दूसरे स्टार्स भी इसी तरह का मजाक करने लगे। नतीजा ये हुआ कि फिर जब हम शूट करते तो कोई भी एक्टर सिंक में नहीं होता। फिर हमें उन्हें सिंक में लाना पड़ता। मुझे लगता है शाहरुख-सलमान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो उस वक्त बहुत यंग थे। सेट पर फन करना चाहते थे। वो चाहते थे कि मैं उन पर गुस्सा करूं मगर ऐसा कभी हुआ नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ