Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अस्पताल से घर लौटे राकेश ने पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ अपडेट, संजय ने यूं किया मान्यता को बर्थडे विश

मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन (75) के फैंस को राहत देने वाली खबर है। राकेश स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 1:57:01

2 News : अस्पताल से घर लौटे राकेश ने पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ अपडेट, संजय ने यूं किया मान्यता को बर्थडे विश

मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन (75) के फैंस को राहत देने वाली खबर है। राकेश स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आए हैं। वापस आने के बाद उन्होंने सेहत को लेकर अपडेट दी है। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अस्पताल के अंदर उस मेडिकल टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसने उनका इलाज किया। फोटो के कैप्शन में राकेश ने यह भी बताया है कि आखिर उन्हें हुआ क्या था और अब उनकी हालत कैसी है? बता दें हाल ही राकेश को अचानक कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

राकेश ने आज मंगलवार (22 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, “ब्रेन तक जाने वाली कैरोटिड आर्टरीज 75% ब्लाक हो गई थीं। यह हफ्ता पूरी तरह आंख खोलने वाला रहा। रुटीन फुल बॉडी चेकअप के दौरान डॉक्टर ने दिल की सोनोग्राफी के साथ गर्दन की सोनोग्राफी कराने को भी कहा। लक्षण नहीं थे, फिर भी ब्रेन तक जाने वाली मेरी दोनों आर्टरीज 75 फीसदी ब्लॉक थीं, जिन्हें नजरअंदाज किया जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। मैंने तुरंत खुद को अस्पताल में भर्ती कराया और इससे निजात पाने की प्रक्रियाएं पूरी कराईं। अब मैं घर आ गया हूं। पूरी तरह ठीक हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्दी ही अपना वर्कआउट फिर से शुरू कर पाऊंगा।

मुझे उम्मीद है कि इससे औरों को भी सेहत पर ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी। खासकर दिल और दिमाग के मामलों में। 45-50 की उम्र पार कर चुके सभी लोगों के लिए हार्ट के सीटी स्कैन और कैरोटिड ब्रेन आर्टरी सोनोग्राफी बेहद जरूरी है। मुझे लगता है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होती है। मैं आप सभी के लिए सेहतमंद और जागरूक साल की कामना करता हूं।" राकेश 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

उनकी बेटी सुनैना रोशन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि उनकी गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई है। बताते चलें कि राकेश ‘कृष 4’ मूवी डायरेक्ट कर रहे थे। हालांकि लगातार हेल्थ बिगड़ी रहने के चलते उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन से हटने का फैसला किया। अब उनकी जगह बेटे ऋतिक रोशन इस फिल्म का निर्देशन कर डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। ‘कृष 4’ की स्क्रिप्ट तैयार है और इसके प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। साल 2026 की शुरुआत में शूटिंग शुरू हो जाएगी।

संजय दत्त और मान्यता दत्त की साल 2008 में हुई थी शादी, हैं जुड़वां बच्चे

दिग्गज एक्टर संजय दत्त (65) की पत्नी मान्यता दत्त आज मंगलवार (22 जुलाई) को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर संजय ने पत्नी के लिए एक प्यारी पोस्ट शेयर कर उन्हें अपनी ताकत बताया है। संजय ने इंस्टाग्राम मान्यता और जुड़वां बच्चों शहरान व इकरा की कई तस्वीरें शेयर कीं। संजय ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मान्यता। मेरी जिंदगी में होने के लिए धन्यवाद। तुम मेरी ताकत हो, मेरा सहारा हो, मेरी सलाहकार हो और तुम्हारा मजबूत सपोर्ट मेरे जीवन में हमेशा रहा है।

भगवान आपको हमेशा खुशी और शांति दे। मान्यता मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं। इस पोस्ट पर संजय के फैंस और सेलेब्स भी खुशी जाहिर कर रहे हैं। संजय की बेटी त्रिशाला ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किया। त्रिशला संजय की पहली पत्नी दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय के साथ फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक मान्यता। आपको हमेशा प्यार, खुशहाली और अच्छी सेहत की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि संजय और मान्यता ने साल 2008 में गोवा में रजिस्ट्रेशन मैरिज की थी।

इसके दो साल बाद मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंधे। अक्टूबर 2010 में मान्यता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। मान्यता कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। संजय की पहली शादी अभिनेत्री ऋचा के साथ साल 1987 में हुई थी, लेकिन उनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गई। इसके बाद संजय ने एयर होस्टेस और मॉडल रिया पिल्लई से फरवरी 1998 में दूसरी शादी की। हालांकि साला 2008 में दोनों का तलाक हो गया। संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'हाउसफुल 5' थी। वे जल्द ही एक्शन-जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका