न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजू श्रीवास्तव की हो रही है वापसी, कपिल के शो से टकराने के सवाल पर कॉमेडियन ने दिया यह जवाब

साल 2005 में स्टार वन टीवी पर आए रियलिटी कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने तहलका मचा दिया था। यह शो दर्शकों को खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 7:02:53

राजू श्रीवास्तव की हो रही है वापसी, कपिल के शो से टकराने के सवाल पर कॉमेडियन ने दिया यह जवाब

साल 2005 में स्टार वन टीवी पर आए रियलिटी कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने तहलका मचा दिया था। यह शो दर्शकों को खूब पसंद आया। वे इसे देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते थे। यूं तो इसमें सभी स्टैंडअप कॉमेडियंस ने कमाल का परफॉर्म किया था, लेकिन रनरअप रहे राजू श्रीवास्तव का अंदाज ज्यादा लोकप्रिय हुआ। उनका गजोधर का किरदार तो आज भी लोगों के जेहन में है। राजू जीवन की छोटी से छोटी घटना को भी मजेदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं। उसमें भी वे हास्य और व्यंग्य का तड़का लगा देते हैं।

राजू मिमिक्री में भी मास्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, लालू प्रसाद यादव सहित कई दिग्गजों की नकल कर खूब मनोरंजन किया है। उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। वे जल्द ही छोट पर्दे या यूं कहें कि टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। वे नया शो 'हंसते रहो विद राजू श्रीवास्तव' लाने को तैयार हैं। पहले यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना तय हुआ था, लेकिन बाद में जब मेकर्स को कई टीवी चैनल्स से ऑफर आए तो उन्होंने अपना मन बदल दिया।

राजू ने कपिल को बताया खुद का भाई!

हाल ही में राजू ने मीडिया से बातचीत में उन लोगों के बारे में बात की जो अपना कॉमेडी शो लेकर आने वाले हैं। राजू से जब पूछा गया कि क्या दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा उनसे कॉम्पीटिशन करने को लेकर डरते हैं तो उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल नहीं डरा है। वह भी अपना भाई ही है। पहले तो हम साथ शो भी करते थे। एक जमाना था वह हमारा शो देखने भी आता था। बहुत अच्छा काम कर रहा है। मुझे लगता है कि हमारा देश काफी बड़ा है। इतना बड़ा है कि एक या दो कॉमेडी शो से लोग संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। ऐसे ही और भी कई शो होने चाहिए।

राजू ने कहा, हंसना सबसे अच्छी दवा

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 21 अगस्त से सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी भी होने जा रही है। शो से रिलेटेड प्रोमो वीडियो आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह शो टीआरपी में राजू के शो को मात देता है या नहीं। खास बात ये है कि राजू का ये शो कई कॉमेडियंस के साथ मिलकर बनाया गया शो नहीं होगा, बल्कि ये सोलो शो होगा। इसमें तबला वादक सुरिंदर, अशोक मिश्रा, दीपू श्रीवास्तव व अभिनंदन भी हैं। आईएएनएस के साथ बातचीत में राजू ने कहा कि आज लाफ्टर की डिमांड बहुत ज्यादा है। हमारे पास नौकरी गंवा चुके वे लोग हैं जो हंसने का बहाना ढूंढ रहे हैं और कोरोना से संक्रमित हो चुके वे लोग भी जो हंसना चाहते हैं। हंसना सबसे अच्छी दवा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर