न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर मुकेश खन्ना ने दिया बयान, कही ये बात

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार के दिन राजू श्रीवास्तव जब सुबह में जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तो वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन स्थिति में एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 10:27:54

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर मुकेश खन्ना ने दिया बयान, कही ये बात

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार के दिन राजू श्रीवास्तव जब सुबह में जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तो वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन स्थिति में एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया है। अब राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो राजू श्रीवास्तव थोड़ी ही तबीयत में सुधार देखने को मिला है। जो दवाइयां राजू श्रीवास्तव को दी जा रही हैं, उससे उनकी कंडीशन में कुछ पॉजिटिव साइन देखने को मिला है। हालांकि, कॉमेडियन अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और दिमाग रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है।

मुकेश खन्ना ने कहा...

मुकेश खन्ना ने कहा कि एंटटेनमेंट का बादशाह और बेहतरीन कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव, आज वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मैंने सुना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन कुछ चैनल वालों ने इस बात की घोषणा कर दी है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। आपको बता दूं कि उनका निधन नहीं हुआ है, वह जिंदा हैं। आप सभी से यही कहूंगा कि आप उनके जल्द स्वस्थ होने कामना करें। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। और उनके निधन की अफवाहें मत उड़ाएं।

शेखर सुमन ने ट्वीट कर दिया दिलासा

राजू जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, वहीं शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ पॉजिटिव खबरें शेयर कीं। शेखर ने ट्वीट किया, ‘खुशखबरी..राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे हिलाए..डॉक्टरों के अनुसार चीजें थोड़ी पॉजिटिव दिख रही हैं। आपकी प्रार्थना काम कर रही है। प्रार्थना करते रहें।’ शेखर 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीज़न में जज थे, जहां राजू एक प्रतियोगी थे।

हालांकि, राजू श्रीवास्तव के परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। परिवार ने जो स्टेटमेंट जारी किया है, उसमें लिखा है कि प्रिय सभी, राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया किसी भी अफवाह/फर्जी खबर को प्रसारित करने पर ध्यान न दें। कृपया उसके लिए प्रार्थना करें।

एम्स अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के चलते राजू श्रीवास्तव के दिमाग को भारी नुकसान पहुंचा है। कोई भी दवाई उनके दिमाग पर असर नहीं कर पा रही है। राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, परिवार ने जो स्टेटमेंट जारी किया है, उससे कुछ ही चीजें सामने आ रही हैं। इस समय कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

तीन बार हो चुकी है एंजियोप्लास्टी

बता दें कि पिछले दस सालों में राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुके है। जी हां, कॉमेडियन की मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक उन्होंने पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी करवाई थी। इसके बाद 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। वहीं बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता