न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सवाल सुनकर बिफरे राजपाल ने छीना फोन, वीडियो देख मृणाल ठाकुर पहले हुईं गुस्सा और फिर...

अपने कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर राजपाल यादव की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ हाल ही रिलीज हुई है। वे इस फिल्म में जबरदस्त मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 2:19:53

2 News : सवाल सुनकर बिफरे राजपाल ने छीना फोन, वीडियो देख मृणाल ठाकुर पहले हुईं गुस्सा और फिर...

अपने कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर राजपाल यादव की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ हाल ही रिलीज हुई है। वे इस फिल्म में जबरदस्त मनोरंजन कर दर्शकों की वाहवाही लूट रहे हैं। इस बीच वे एक विवाद में फंस गए हैं। मेघ अपडेट्स ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि राजपाल यादव ने दिवाली पर सवाल पूछने पर गुस्से में एक पत्रकार का कैमरा छीनने की कोशिश की। वीडियो में नजर आ रहा है कि राजपाल ने कहा कि अब हर डेढ़ महीने में मेरी एक फिल्म आपको देखने को मिलेगी।

उसके तुरंत बाद ही पत्रकार ने सवाल पूछा, जो कि उनके दिवाली मैसेज से जुड़ा हुआ था। इसे सुनते ही राजपाल भड़क गए। पत्रकार ने पूछा कि आपके वीडियो पर लोगों ने ट्रॉल किया था। इस बात को सुनते ही राजपाल बौखला जाते हैं और फोन छीन लेते हैं। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि पिछले दिनों राजपाल ने दिवाली पर एक वीडियो मैसेज के जरिए आतिशबाजी नहीं करने की अपील की थी। उसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रॉल करते हुए खरी-खोटी सुना रहे थे।

इसके बाद हालांकि राजपाल ने एक दूसरे वीडियो मैसेज के जरिए माफी मांग ली, लेकिन फिर भी उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह नया वीडियो आने के बाद फिर से राजपाल फैंस के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “पिछले साल येशू येशू पंजाबी जोकर के साथ इनका मैंटल बैलेंस चला गया। इन्हें फैक्ट्री रिसेट करने की जरूरत है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “उस फुटेज में मांफी मांग रहे हैं क्योंकि उनकी बहुत सारी फिल्में लाइन में हैं और उन्होंने इस जीसस राजपाल के तहत कुछ भी नहीं कहा था।”

वहीं एक और ने लिखा, “ऐसा लगता है कि इन्होंने पी रखी है और काफी दिनों से सोए नहीं हैं।” बता दें कि राजपाल बॉलीवुड की 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन दिखा चुके हैं। दमदार एक्टिंग, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी से भरपूर एक्टर ने कॉमेडी किंग का तमगा हासिल किया है। वे फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस के लिए अक्सर कॉमेडी करते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री