न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2025 की एक और हिट फिल्म देने की तैयारी में राजकुमार राव, बजट सिर्फ 30 करोड़

राजकुमार राव एक बार फिर वे लौट रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘मालिक’ के साथ, और यह फिल्म न केवल अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में है, बल्कि अपने छोटे बजट और बड़ी टक्कर के कारण भी सुर्खियों में है। यह फिल्म सीधे टक्कर उन फिल्मों को टक्कर देने जा रही है जिनका बजट लगभग 100 करोड़ या उससे ऊपर है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 7:24:08

वर्ष 2025 की एक और हिट फिल्म देने की तैयारी में राजकुमार राव, बजट सिर्फ 30 करोड़

राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं जो बिना ज्यादा प्रचार-प्रसार के भी अपनी दमदार अभिनय क्षमता से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। ‘शाहिद’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि ग्लैमर से कहीं ज्यादा ज़रूरी है सिनेमा की सच्चाई और परफॉर्मेंस की गहराई। अब एक बार फिर वे लौट रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘मालिक’ के साथ, और यह फिल्म न केवल अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में है, बल्कि अपने छोटे बजट और बड़ी टक्कर के कारण भी सुर्खियों में है।

30 करोड़ में बनी 'मालिक', टक्कर देगी बड़े बजट की फिल्मों को

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालिक’ का बजट केवल 30 करोड़ रुपये है। इस कम बजट वाली फिल्म को हिट होने के लिए महज 60 करोड़ की कमाई करनी होगी, यानी अपनी लागत से दोगुना। लेकिन खास बात ये है कि यह फिल्म सीधे टक्कर उन फिल्मों को टक्कर देने जा रही है जिनका बजट लगभग 100 करोड़ या उससे ऊपर है, जिन्होंने प्रदर्शन के बाद कमाई तो करी है लेकिन अपनी लागत नहीं निकाल पाई हैं।

उदाहरण के लिए अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 जिसका बजट 250 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है और जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ऊपर कमाई भी की है लेकिन यह फिल्म असफल फिल्मों में शामिल हो गई है। बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई है। ऐसा ही कुछ इस वर्ष प्रदर्शित हुई कुछ और फिल्मों को हुआ है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार करते हुए स्वयं को इस क्लब में तो शामिल करवा लिया लेकिन वे हिट फिल्मों में स्वयं को शुमार नहीं करवा पाई।

SZP व Metro in dino एक औसत, दूसरी असफल

वर्तमान में दो फिल्में सितारे जमीन पर और मेट्रो इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही हैं। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है लेकिन यह फिल्में भी हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल नहीं हो पाई हैं। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी सितारे जमीन पर को हिट होने के लिए 200 करोड़ का कारोबार करना है, लेकिन यह इतनी कमाई कर पाएगी इसमें संदेह है। अपनी लागत को सिनेमाघरों से बाहर निकालने में सफल हो चुकी यह फिल्म अब एक औसत फिल्म मानी जा रही है। वहीं अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों का बजट 85 करोड़ बताया जा रहा है इसे हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल होने के लिए 170 करोड़ का कारोबार करना होगा जो सम्भव नजर नहीं आ रहा है।

इनकी तुलना में ‘मालिक’ मात्र ₹30 करोड़ में तैयार की गई है, जो दिखाता है कि सीमित संसाधनों में भी दमदार सिनेमा रचा जा सकता है।

कमाई के पैमाने पर कैसे हिट होगी ‘मालिक’?

फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर माना जाता है कि यदि कोई फिल्म अपनी लागत से दोगुना कमाई कर ले, तो उसे हिट माना जाता है। इस आधार पर ‘मालिक’ को हिट होने के लिए केवल ₹60 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो आज के बड़े बजट फिल्मों की तुलना में एक बहुत छोटा टारगेट है।

यहां अहम बात यह है कि राजकुमार राव का नाम दर्शकों के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुका है, खासकर उन दर्शकों के लिए जो कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं। उनकी फिल्मों में न ग्लैमर का दिखावा होता है और न ही बेवजह के एक्शन, लेकिन फिर भी वे हर बार कुछ नया और गहराई से भरा हुआ लेकर आते हैं।

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस मुकाबला

‘मालिक’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह वही समय है जब बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स भी रिलीज के लिए लाइन में हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजकुमार राव की दमदार अदायगी और सीमित बजट वाली कहानीबाज़ी इन भारी-भरकम बजट की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे पाएगी।

‘मालिक’ सिर्फ एक और फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा में बदलते ट्रेंड की पहचान बन सकती है। जहां एक ओर बजट का आंकड़ा फिल्मों के प्रचार का आधार बनता है, वहीं दूसरी ओर ‘मालिक’ जैसी फिल्में यह दिखा रही हैं कि कम संसाधनों में भी बेहतरीन सिनेमा रचा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि राजकुमार राव की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी