न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा ने 3 साल पहले कराए थे अंडे फ्रीज, झेलने पड़े साइड इफेक्ट्स, इनसे मिली पैरेंट्स बनने की प्रेरणा

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा के लिए यह समय सबसे खास है। पत्रलेखा प्रेग्नेंट है और जुलाई में अपने होने वाले पहले बच्चे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 11:32:35

राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा ने 3 साल पहले कराए थे अंडे फ्रीज, झेलने पड़े साइड इफेक्ट्स, इनसे मिली पैरेंट्स बनने की प्रेरणा

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा के लिए यह समय सबसे खास है। पत्रलेखा प्रेग्नेंट है और जुलाई में अपने होने वाले पहले बच्चे को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। पत्रलेखा ने अब एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस सोहा अली खान के साथ बातचीत के दौरान गर्भावस्था, अंडे फ्रीज कराने के अनुभव और परिवार की अपेक्षाओं को लेकर बातें कीं। पत्रलेखा ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 3 साल पहले अंडों को फ्रीज कराया था, लेकिन अब जब वह नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट हुई हैं तो उन्हें लगता है कि यह प्रक्रिया कहीं ज्यादा आसान रही।

पत्रलेखा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि अंडे फ्रीज कराना इतना कठिन होगा। डॉक्टर ने भी उस वक्त ये नहीं बताया था कि इस प्रोसेस के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। मेरा वजन बढ़ गया था और मानसिक रूप से भी मैं खुद को थोड़ा डाउन महसूस करने लगी थी। आज मैं युवा महिलाओं को यही सलाह दूंगी कि यदि परिस्थितियां सही हों तो प्राकृतिक रूप से मां बनना ज्यादा सहज और सरल हो सकता है।

मेरी मां चाहती थीं कि मैं और राजकुमार जल्द से जल्द पैरेंट्स बनें। मेरी मां बहुत उत्साहित थीं। उन्होंने मुझसे और राज से कहा कि अब और देरी मत करो। उन्होंने बच्चों को लेकर हमेशा उत्साह दिखाया है। पत्रलेखा ने यह भी शेयर किया कि कैसे एक यात्रा के दौरान सोहा और कुणाल खेमू को उनकी बेटी इनाया के साथ देखकर उन्हें भी माता-पिता बनने की प्रेरणा मिली।

patralekha,actress patralekha,rajkummar rao,actor rajkummr rao,patralekha rajkummar,patralekha eggs,patralekha pregnancy

पत्रलेखा ने कहा, प्रेग्नेंसी से पहले साइन किया था एक कॉन्ट्रेक्ट…

पत्रलेखा को पहले पता ही नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट हैं क्योंकि टेस्ट किट का नतीजा नेगेटिव आया था। बाद में एक गायनेकोलॉजिस्ट से कंसल्ट के दौरान उन्हें पता चला कि वह मां बनने वाली हैं। वह और राजकुमार फर्स्ट ट्राइमेस्टर तक प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखना चाहते थे। हालांकि उन्होंने एक शो के लिए कुछ कॉन्ट्रेक्ट किए थे और अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने से बहुत डरे हुए थे। इसे लेकर पत्रलेखा ने कहा कि हमने इस ट्रेवल शो के लिए कॉन्ट्रेक्ट किया था। हमने दिसंबर या जनवरी में कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था और फिर हमें पता चला कि मैं मार्च में प्रेग्नेंट हूं और अप्रैल में हमें यह करना ही था और हम कॉन्ट्रेक्ट से बंधे हुए थे। हम उन्हें बता भी नहीं सकते थे, लेकिन हम बहुत डरे हुए थे।

हमें यह करना ही था क्योंकि यह एक कमिटमेंट था, लेकिन यह बहुत डरावना था। बता दें राजकुमार और पत्रलेखा ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। वे साथ में ‘सिटीलाइट्स’ मूवी और ‘बोस : डेड/अलाइव’ वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। राजकुमार अपनी विविध भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं और वे शानदार अदाकारी की बदौलत फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह