न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘स्त्री 2’ के बाद राजकुमार ने बढ़ाई फीस! एक्टर ने दी यह रिएक्शन, जानें कब से शुरू हो रहा ‘CID 2’

राजकुमार राव को मौजूदा दौर में बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माना जाता है। राजकुमार को फिल्मों में चाहे जिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 1:38:07

2 News : ‘स्त्री 2’ के बाद राजकुमार ने बढ़ाई फीस! एक्टर ने दी यह रिएक्शन, जानें कब से शुरू हो रहा ‘CID 2’

राजकुमार राव को मौजूदा दौर में बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माना जाता है। राजकुमार को फिल्मों में चाहे जिस प्रकार का रोल मिले, वे उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हुए उसमें जान डाल देते हैं। राजकुमार के लिए यह साल शानदार रहा है। राजकुमार की ‘श्रीकांत’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ को फैंस ने भरपूर प्यार दिया। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ तो इन सबसे आगे बढ़कर निकली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले।

इसने 600 करोड़ रुपए से ज्यादा बटोरे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की रिकॉर्डब्रेक सक्सेस के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि राजकुमार ने अपनी फीस बढ़ा दी है। कहा गया कि उन्होंने फीस बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए तक कर दी है। अब इस बारे में राजकुमार ने रिएक्शन दी है। राजकुमार ने कहा कि मैं हर दिन अलग-अलग फिगर पढ़ता हूं। मैं बेवकूफ नहीं हूं कि मेरे प्रोड्यूसर्स पर बोझ डालूं। सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनने के बाद एक एक्टर के तौर पर मुझमें कोई खास बदलाव नहीं आया है। पैसा तो मेरे जुनून का प्रोडक्ट है।

मैं अपनी पूरी जिंदगी काम करना चाहता हूं। इसीलिए मैं ऐसे रोल्स ढूंढ़ता हूं जो मुझे सरप्राइज, एक्साइट करे। मुझे चैलेंज करे और ग्रो करने में हेल्प करे। श्रीकांत बोला की बायोपिक में मेरा सबसे चैलेंजिंग रोल में से एक था। जब मैं सेट पर होता था, तो मैं देखने से मना कर देता था। लेकिन ये इंस्पायरिंग था। दूरदर्शी उद्योगपति लगातार कहते रहते हैं कि हमारी सबसे बड़ी कमी ये है कि हम सीमाएं तय कर लेते हैं कि हम क्या हासिल कर सकते हैं। लोअर मिडिल क्लास का लड़का इससे खुद को जोड़ सकता है।

‘सीआईडी सीजन 2’ का नया प्रोमो आया सामने, दिखी ‘दया’ की एंट्री

सोनी टीवी का सीरियल ‘सीआईडी’ ने करीब 20 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इसका अंतिम एपिसोड साल 2018 में टेलीकास्ट हुआ था। अक्टूबर में सीरियल के सीजन 2 का ऐलान किया गया। अब इसका एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें सीजन 2 के प्रीमियर की जानकारी भी है। सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो रिलीज किया है। कैप्शन में लिखा, “अपराधी चाहे कितने भी दरवाजे बंद कर लें, दया से नहीं बचेंगे। सीआईडी सीजन 2, 21 दिसंबर से हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे सोनी टीवी पर आएगा।”

प्रोमो में ‘दया’ की एंट्री दिखाई गई है। ‘दया’ अपने सिग्नेचर स्टाइल में दरवाजा तोड़ते हुए एंट्री मारते हैं। ‘दया’ के चोट लगी हुई है। वो उस चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। फैंस प्रोमो देख काफी खुश हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि CID का पहला सीजन 21 जनवरी 1998 को शुरू हुआ था। पहले सीजन में कुल 1547 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे। इस सीरीज में एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ‘अभिजीत’ की भूमिका में नजर आए थे। शिवाजी साटम ने ‘एसीपी प्रद्युमन’ और दयानंद शेट्टी ने ‘दया’ का रोल निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री