न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार राव की ‘मालिक’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, पहले ही दिन बन बैठे बॉक्स ऑफिस के असली मालिक!

राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मालिक ने ओपनिंग डे पर 4.02 करोड़ की शानदार कमाई की। मानुषी छिल्लर के साथ उनकी जोड़ी ने पहली ही फिल्म में दर्शकों को बांधकर रखा। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं मिक्स रिव्यू।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 12:50:59

 राजकुमार राव की ‘मालिक’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, पहले ही दिन बन बैठे बॉक्स ऑफिस के असली मालिक!

भूल-चूक माफ जैसी यादगार परफॉर्मेंस के बाद राजकुमार राव एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार अंदाज़ में लौटे हैं। इस बार वे लेकर आए हैं एक पावरफुल गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक', जिसकी कहानी 1988 के इलाहाबाद की तंग गलियों, गैंगवार और सत्ता की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में राजकुमार एक बेरहम गैंगस्टर की अनदेखी भूमिका में नजर आ रहे हैं—एक ऐसा किरदार जो दर्शकों को चौंकाता भी है और सोचने पर मजबूर भी करता है।

‘मालिक’ को सोशल मीडिया पर जहां मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग करके सबको चौंका दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे 11 जुलाई को राजकुमार राव सचमुच बॉक्स ऑफिस के मालिक बन बैठे हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 4.02 करोड़ की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 4 से 5 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है, लेकिन पहले दिन के रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आगे और अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की तुलना में ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाई है।

दिलचस्प बात यह भी है कि पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पहली बार एक गंभीर किरदार में दिखाई दे रही हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव है। राजकुमार राव के साथ-साथ अंशुमान पुष्कर, प्रसेनजीत चटर्जी, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार भी अपनी दमदार भूमिकाओं से फिल्म को और भी मजबूत बनाते हैं।

यह फिल्म कुमार तौरानी के टिप्स फिल्म्स और जय शेवकरमानी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 11 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि ‘मालिक’ न केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज करने की तैयारी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी