न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार-पत्रलेखा करीबी के निधन से हुए दुखी, फवाद-वाणी की ‘अबीर गुलाल’ का फर्स्ट लुक आउट

एक्टर राजकुमार राव की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 8:10:07

2 News : राजकुमार-पत्रलेखा करीबी के निधन से हुए दुखी, फवाद-वाणी की ‘अबीर गुलाल’ का फर्स्ट लुक आउट

एक्टर राजकुमार राव की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। अब उनकी अगली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। राजकुमार इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनके परिवार के एक करीबी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे लेकर राजकुमार और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम के जरिये बताया कि उनके पालतू कुत्ते ‘गागा’ का निधन हो गया है।

राजकुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गागा, हमारी परी, हमारी एंकर, हमारी बच्ची। इतने सालों तक हमारे साथ खुशी और गम के हर पल को शेयर करने के लिए शुक्रिया। मम्मी-पापा तुम्हें हमेशा याद रखेंगे। तुम हमेशा हमारे सबसे प्यारे बच्चे रहोगे। जीवन की इस अनंतता में हम जरूर मिलेंगे, क्योंकि हम तुमसे बेहद प्यार करते हैं।” पोस्ट में फीमेल डॉग ‘गागा’ के साथ इस कपल की कई यादगार फोटो और वीडियो भी शामिल हैं। ‘गागा’ यॉर्कशायर टेरियर नस्ल की डॉग थी।

तस्वीरों में ‘गागा’ हेयर क्लिप के साथ प्यारी लग रही थीं, अभिनेता उन्हें प्यार से अपनी बाहों में पकड़े हुए थे और उसके साथ खेल भी रहे थे। राजकुमार ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। इसमें मल्लिका शेरावत, राकेश बेदी और विजय राज भी हैं। फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो अपनी पहली रात को यादगार के तौर पर फिल्माने का फैसला करते हैं। सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन जब तक वह सीडी जिसमें उन्होंने अपना वीडियो स्टोर किया था, सीडी प्लेयर के साथ चोरी हो जाती है।

फवाद खान 8 साल बाद बॉलीवुड में करने जा रहे हैं वापसी

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान 8 साल बाद रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। फवाद एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का डायरेक्शन आरती एस बगड़ी कर रही हैं और इसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत स्थानों पर होगी। कहानी दो लोगों की जर्नी के इर्द-गिर्द है, जो अनजाने में एक-दूसरे की मदद करते हैं और इस बीच उनकी लव स्टोरी शुरू हो जाती है।

फवाद ने कहा कि यह फिल्म उनके अब तक के सबसे प्यारे किरदार को दर्शाती है। शूटिंग अक्टूबर-नवंबर में यूके में की जाएगी। टीम ने खुलासा किया कि जाने-माने संगीतकार ने इस फिल्म के लिए 6 गाने तैयार किए हैं, जिन्हें बेहतरीन सिंगर्स ने गाया है। फिल्म का निर्माण विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरी और राकेश सिप्पी ने किया है। बता दें फवाद ने साल 2014 में सोनम कपूर के साथ ‘खूबसूरत’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वे ‘कपूर एंड संस’ में नजर आए। फवाद की पिछली हिंदी फिल्म 2016 में आई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी। करण जौहर की इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी थे। दूसरी ओर, वाणी की पिछली फिल्म ‘खेल खेल में’ थी, जो 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री