न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार-पत्रलेखा अभी नहीं बन रहे माता-पिता! शेयर की पोस्ट, यह मशहूर रैपर करने जा रहा दूसरी शादी

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 12:21:27

2 News : राजकुमार-पत्रलेखा अभी नहीं बन रहे माता-पिता! शेयर की पोस्ट, यह मशहूर रैपर करने जा रहा दूसरी शादी

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कपल ने पहली बार साल 2014 में ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म में साथ काम किया था। इस बीच उन्होंने बुधवार (29 जनवरी) को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसे देख उनके चाहने वालों में उत्सुकता जग गई। इसमें एक आगामी कोलेब्रेशन की ओर इशारा किया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रंगीन रोशनी के सामने खुद की एक सिल्हूट साझा की।

साथ ही एक दिलचस्प कैप्शन दिया, जिसे पढ़ते ही एक बार तो फैंस पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाने लगे। हालांकि उन्होंने आगे साफ कर दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है। पोस्ट में लिखा था, “कुछ खास होने वाला है। इसे आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकते। देखते रहिए!” कपल को अनुमान था कि इसे देखते ही लोग गुडन्यूज के बारे में सोचेंगे, ऐसे में उन्होंने आगे लिखा, “पी.एस.: हम अभी माता-पिता नहीं बन रहे हैं।” उन्होंने डिटेल्स को सीक्रेट रखा है। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि जोड़ी क्या सरप्राइज देने वाली है।

राजकुमार के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ थी। इसमें उनकी जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ थी। इससे पहले राजकुमार को श्रद्धा कपूर के साथ हॉरर कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा राजकुमार पिछले साल दो और फिल्मों ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ तथा ‘श्रीकांत’ में भी नजर आए थे। दूसरी ओर, पत्रलेखा अब प्रतीक गांधी के साथ ‘फुले’ मूवी में नजर आएंगी।

रैपर रफ्तार की मनराज जवंदा के साथ शादी को लेकर लग रहीं अटकलें

मशहूर रैपर रफ्तार इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरों की मानें तो रफ्तार जल्द ही फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस बधाई देने में लगे हैं। हाल ही कंटेंट क्रिएटर ने शादी के वेन्यू से एक तस्वीर साझा की। इसमें एक बोर्ड पर लिखा था, “दिलिन और मनराज के विवाह समारोह में आपका स्वागत है। #मनदिलयहींबनेंगे।”

बता दें रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। एक वायरल वीडियो में रफ्तार और मनराज प्री-वेडिंग फंक्शन में जमकर डांस करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में मनराज मेहंदी दिखाते हुए 'दिल तो पागल है' गाने पर नाचती दिख रही हैं। आज गुरुवार (30 जनवरी) सुबह रफ्तार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ जोड़ने वाले इमोटिकॉन पोस्ट की।

उन्होंने इसके साथ कुछ 'बुरी नजर' वाले इमोजी भी जोड़े, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच अटकलें और तेज हो गईं। उल्लेखनीय है कि रफ्तार की पहली शादी साल 2016 में कोमल वोहरा के साथ हुई थी। साल 2020 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया और जून 2022 में उनका तलाक हो गया। बता दें रफ्तार भारतीय हिप-हॉप इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा