न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार-पत्रलेखा ने शादी के 4 साल बाद दी गुडन्यूज, शादी के दौरान भी अकेलापन महसूस करती थीं एक्ट्रेस

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा की जिंदगी में जल्द ही सबसे बड़ी खुशी आने वाली है। कपल शादी के 4 साल बाद नन्हें मेहमान का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 7:40:11

2 News : राजकुमार-पत्रलेखा ने शादी के 4 साल बाद दी गुडन्यूज, शादी के दौरान भी अकेलापन महसूस करती थीं एक्ट्रेस

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा की जिंदगी में जल्द ही सबसे बड़ी खुशी आने वाली है। कपल शादी के 4 साल बाद नन्हें मेहमान का वेलकम करने के लिए तैयार है। राजकुमार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को पत्रलेखा के प्रेग्नेंट होने की खबर दी है। राजकुमार और पत्रलेखा नवंबर 2021 में विवाह बंधन में बंधे थे और अब नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि तब कपल ने इन पर रिएक्ट नहीं किया था लेकिन अब उन्होंने ऑफिशियली प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।

राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है, “बेबी ऑन द वे।” टेक्स्ट के नीचे एक बेबी का पालना दिया है। इस फ्लोरल पोस्टर के सबसे नीचे कपल का नाम लिखा गया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वे इसके लिए उत्तेजित है। कपल ने कैप्शन को लाल दिल वाले इमोजी से जोड़ा है। उनकी इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस और सेलेब्स की ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। नेहा धूपिया, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, रिद्धिमा कपूर, दिया मिर्जा, फराह खान, भूमि पेडनेकर, ताहिरा कश्यप और सोनम कपूर कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया है।

बता दें राजकुमार और पत्रलेखा ने 11 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी साल 2010 में शुरू हुई थी। 'सिटीलाइट्स' (2014) मूवी के दौरान उनका रिश्ता और गहरा हुआ। राजकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पत्रलेखा को एक एड में देखकर वे उन्हें पसंद करने लगे थे और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार बढ़ा। दोनों सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। राजकुमार के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे इसके प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नीना गुप्ता ने कहा, मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि कोई मेरे लिए पागल है या…

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी शानदार अदाकारी के जानी जाती हैं। उन्होंने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी खुद को साबित किया है। नीना ‘पंचायत’ वेब सीरीज के माध्यम से ओटीटी पर भी छायी हुई हैं। नीना अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अब उन्होंने अपनी पहली शादी को लेकर कुछ अहम और भावनात्मक बातें साझा कीं। नीना ने कहा कि मैं एक IIT छात्र से प्यार में थीं और आखिरकार मैंने उससे शादी भी की। हालांकि वह रिश्ता मेरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि कोई मेरे लिए पागल है या मुझे पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। मैंने फिल्मों और किताबों में जो मोहब्बत देखी, वैसा प्यार मुझे कभी नहीं मिला। असल जिंदगी में भावनाओं की तस्वीर कुछ और ही होती है। शादी के दौरान भी मैं खुद को अकेला महसूस करती थीं। समाज के दबाव में लिए गए कई फैसलों ने मुझे अपने आप से दूर कर दिया था। मुझे लगा कि शादी करने से जिंदगी बेहतर होगी, लेकिन वैसा नहीं हुआ।

हालांकि यह अनुभव दुखद रहा, लेकिन मैंने इससे बहुत कुछ सीखा। मैंने खुद के लिए जीना सीखा, आत्मनिर्भर बनीं और एक नई शुरुआत की। बता दें कि नीना का वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों की बेटी मसाबा गुप्ता एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। बाद में नीना ने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा के साथ शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी