न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ में होगी राजकुमार-पत्रलेखा की शादी! इतनी कीमती है प्रियंका की अंगूठी, एयरपोर्ट पर दिखे राहुल-दिशा

एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा आज बुधवार को यानी 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक अपनी शादी के फंक्शन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 12:51:48

चंडीगढ़ में होगी राजकुमार-पत्रलेखा की शादी! इतनी कीमती है प्रियंका की अंगूठी, एयरपोर्ट पर दिखे राहुल-दिशा

एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा आज बुधवार को यानी 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक अपनी शादी के फंक्शन में बिजी रहेंगे। रिपोर्टों के अनुसार वे शादी के लिए कल ही चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। इसका मतलब है कि शादी जयपुर के बजाय चंडीगढ़ में होगी। हालांकि इस बारे में अभी तक राजकुमार और पत्रलेखा की ओर से कोई ऑफिशियल अनांउसमेंट नहीं किया गया है। दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ ने एक सूत्र के हवाले से खुलासा किया है कि शादी के लिए चंडीगढ़ चुना गया है। वे एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया है।

पत्रलेखा का परिवार शिलांग से पहले ही आ चुका है। कपल कोविड-19 की चिंताओं के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते हैं इसलिए उनके पास मेहमानों की सीमित सूची है और उन्होंने चंडीगढ़ को चुना है। शादी की तैयारी के बीच राजकुमार अपनी दुल्हन को खास तोहफा देने की तैयारी में हैं। राजकुमार के करीबी दोस्त के मुताबिक वे पत्रलेखा को रोजाना लव लेटर लिखा करते थे। उसमें से ही कुछ लेटर वे अपने पास रख लिया करते थे। शायद उनमें से रखे हुए लेटर वे पत्रलेखा को देने वाले हैं जो कि काफी रोमांटिक आइडिया है। राजकुमार और पत्रलेखा सालों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। दोनों साथ में कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

rajkumar rao,patralekha,priyanka chopra,nick jonas,rahul vaidya,disha parmar,bollywood news in hindi

...तो मेरे पति निक जोनास मुझे मार डालेंगे : प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने 2018 में लव मैरिज की थी। हॉलीवुड में शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। फिर उन्होंने उदयपुर में हिंदू रस्मों और रिवाजों के साथ विवाह किया। साथ ही मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन रखा। प्रियंका ने शादी के जोड़े से लेकर अंगूठी तक कीमती चीजें पहनी थीं। हाल ही एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि उनकी अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ रुपए है। प्रियंका से जब पूछा गया की उनकी सबसे कीमती ज्वैलरी कौनसी हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर मैंने सगाई की अंगूठी का नाम नहीं लिया तो मेरे पति मुझे मार डालेंगे।

वैसे इस अंगूठी के साथ मेरी कई यादें जुड़ी है तो मैं इसी का नाम लेना चाहूंगी। जानकारी के अनुसार निक ने दोस्तों की मदद से यह अंगूठी ली थी। प्रियंका ने टिफनी रिंग मांगी थी। इसका उनके पिता से खास कनेक्शन था। निक ने दोस्तों के साथ टिफनी स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए रिंग पसंद की थी। जब प्रियंका से पूछा गया कि आपके लिए जन्नत कौनसी जगह है तो उन्होंने कहा घर, जहां उनके परिवार वाले और उनके दोस्त सभी साथ में हों।

राहुल और दिशा की इसी साल जुलाई में हुई थी शादी

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने इसी साल जुलाई में शादी की थी। फैंस को इनकी जोड़ी खूब अच्छी लगती है। दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फोटो व वीडियो से खुद की गतिविधियों से अपडेट कराते रहते हैं। हाल ही में इस ब्यूटीफुल पेयर को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया। दिशा गुरुवार (11 नवंबर) को 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। राहुल ग्रीन हुडी और ब्लू डेनिम पेंट में दिखे। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और शेड्स से लुक कंप्लीट किया था।

दिशा ने ब्लू स्किनी जींस और उसके साथ हुडी स्वेटशर्ट पहनी थी। साथ ही वाइट स्नीकर्स पहने थे। उन्होंने जूलरी में गोल्डन हूप्स चुने। दिशा ने ब्राड फ्रेम के ब्लैक शेड्स लगाए थे। दिशा ने गुच्ची का येलो टोट बैग कैरी किया था। दोनों ने कई पोज दिए। ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। पिछले दिनों ने दोनों ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थी। राहुल बिग बॉस में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर