न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Comedy Vs Action : क्या ढाई किलो के हाथ पर भारी पड़ेगी भूल चूक माफ

राजकुमार राव भूल चूक माफ के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं, जो वरुण धवन के साथ ‘बेबी जॉन’ में दिखी थीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 7:28:38

Comedy Vs Action : क्या ढाई किलो के हाथ पर भारी पड़ेगी भूल चूक माफ

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 के जरिये तूफान बरसाने वाले अभिनेता सन्नी देओल उसके बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। दो साल के इंतजार के बाद अब वे आगामी अप्रैल माह में अपनी अगली फिल्म जाट के जरिये सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहे हैं। यह पहली बार है कि जब अपने करियर में सनी देओल दक्षिण भारत के निर्माता निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी कर रही है, वहीं निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी का है। यह फिल्म अपने शुरूआती दौर से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले से ही फाइनल है। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म का राजकुमार राव की फिल्म के साथ क्लैश होगा।

राजकुमार राव ‘भूल चूक माफ’ के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं, जो वरुण धवन के साथ ‘बेबी जॉन’ में दिखी थीं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। सनी देओल की जाट इसी तारीख पर पहले से रिलीज होने को तय है।

‘भूल चूक माफ’ मैडॉक फिल्म्स की पिक्चर है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की ‘छावा’ भी मैडॉक के बैनर तले ही बनी है, वहीं इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का निर्माण भी मैडॉक फिल्म्स ने ही किया था। अब जाट और भूल चूक माफ दोनों फिल्मों में क्लैश का मामला बन रहा है।

छावा के प्रदर्शन के साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि देश के कुछेक सिनेमाघरों में निर्माता ने छावा के साथ भूल चूक माफ का टीजर जारी किया है। अब इसे जल्द ही डिजिटली भी जारी किया जाएगा। राजकुमार राव आखिरी बार अक्टूबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। ये पहली बार है जब राजकुमार के साथ वामिका गब्बी की जोड़ी पर्दे पर दिखेगी।

‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वरुण और वामिका के साथ कीर्ति सुरेश भी फिल्म का हिस्सा थीं। ये पिक्चर भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके जरिए वामिका को काफी लोकप्रियता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड