न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार की शादी का वेडिंग कार्ड लीक, देहरादून में दिखे दीपिका-रणवीर, आराध्या के साथ मालदीव पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा आज सोमवार (15 नवंबर) को चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उनका वेडिंग इंविटेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 12:48:25

राजकुमार की शादी का वेडिंग कार्ड लीक, देहरादून में दिखे दीपिका-रणवीर, आराध्या के साथ मालदीव पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा आज सोमवार (15 नवंबर) को चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उनका वेडिंग इंविटेशन कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड में मैरिज डेट, वेन्यू आदि डिटेल्स दी हुई है। इसके साथ ही शादी की डेट कंफर्म हो गई है। शादी सेवन स्टार होटल में होगी। इस कार्ड को राजकुमार के एक फैन पेज ने शेयर किया है। नीला कार्ड पत्रलेखा की फैमिली की साइड का है। इसमें लिखा है, “राव फैमिली और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करते हैं।”

कैप्शन में लिखा है, ‘राजकुमार राव और पत्रलेखा की वेडिंग सेरेमनी में सभी वर्चुअली इनवाइटेड हैं।’ आपको बता दें कि दोनों की सगाई 13 नवंबर को हुई थी, जिसकी कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं। सगाई की थीम ऑल-वाइट रखी गई थी। राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया और अंगूठी पहनाई। पत्रलेखा ने भी घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाई। रविवार को मेहंदी और संगीत के फंक्शन हुए। शादी में 100-150 लोग ही शामिल होंगे।

rajkumar rao,patralekha,deepika padukone,ranveer singh,aaradhya bachchan,abhishek,bollywood news in hindi

दीपिका-रणवीर की शादी के तीन साल हुए पूरे

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी के तीन साल पूरे हो गए हैं। वे 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को रविवार को देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। वे कैजुअल लुक्स में थे। रणवीर चेक प्रिंपट कपड़ों में तो दीपिका ऑल ब्लैक स्वेटशर्ट और पैंट्स में दिखीं। रणवीर ने सैकंड मैरिज एनिवर्सरी पर दीपिका के साथ शादी के एक फंक्शन की अनसीन फोटो शेयर की थी। रणवीर में कैप्शन में लिखा था- 'दो रूह जो हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ बंध गई हैं। हैप्पी सैकंड एनिवर्सरी मेरी गुड़िया।' पहली सालगिरह पर कपल ने अमृतसर स्थि़त स्वर्ण मंदिर और आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थि त तिरुमाला तिरुपति मंदिर के दर्शन किए थे।

मालदीव पहुंची बच्चन फैमिली, शेयर की फोटो, चौंका देगा रिसोर्ट का किराया

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों बेटी आराध्या बच्चन के साथ मालदीव में वैकेशन मना रहे हैं। आराध्या 16 नवंबर को 10 साल की हो जाएगी। मालदीव से दोनों ने खूबसूरत नजारों की फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस रिजॉर्ट के पेज को टैग भी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-'सुबह उठने के लिए यह कोई बुरा नजारा नहीं है। सूरज...हवा और जन्नत।’

जानकारी के लिए बता दें कि ये लैविश प्रॉपर्टी समुद्री तट पर स्थित है, जिसमें वाटर विला और प्राइवेट पूल जुड़े हुए हैं। इसमें 4-8 बेडरूम हैं। रिजॉर्ट के कमरे से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। इसके कमरे में एक बालकनी, किताबें पढ़ने के लिए कोने में रखीं दो आर्मचेयर्स, स्लाइड होने वाले चौड़े दरवाजे, एक किंग साइज बेड, दो ट्विन बेड, एक बगीचा और एक खूबसूरत बाथटब है। इस रिजॉर्ट में एक दिन का किराया करीब 4.5 लाख रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर