न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के टेंशन और सुनील से विवाद पर इन्होंने दी रिएक्शन, इस कारण हिरासत में लिए गए हार्डी संधू

कॉमेडियन राजीव ठाकुर को कपिल शर्मा के शो से खास पहचान मिली है। राजीव ने अब कपिल के टेंशन और सुनील ग्रोवर के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 7:29:22

2 News : कपिल के टेंशन और सुनील से विवाद पर इन्होंने दी रिएक्शन, इस कारण हिरासत में लिए गए हार्डी संधू

कॉमेडियन राजीव ठाकुर को कपिल शर्मा के शो से खास पहचान मिली है। राजीव ने अब कपिल के टेंशन और सुनील ग्रोवर के साथ विवाद के बारे में बात की है। राजीव ने कपिल का बचाव किया है। राजीव का मानना है कि कपिल पर हमेशा बेहद रहता है और उनमें कोई अहंकार नहीं है। राजीव ने कहा कि कपिल पर हमेशा बेहतर करने का दबाव होता है। इसके बाद भी वे हमेशा प्रोफेशनल बने रहते हैं। वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। 2 से 2.5 घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है? लेकिन वे कभी भी लड़खड़ाये नहीं, एक बार भी नहीं।

वे अपनी हर एंट्री में एक पंच ऐड करते हैं। इसके अलावा वे स्टेज पर मेहमानों का वेलकम करते हैं। उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराते हैं। शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। हर एक्टर के ईगो का भी उन्हें ख्याल रखना होता है। अगर शो 10-12 सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है, तो यह उनके प्रयास और कड़ी मेहनत की वजह से है। यह अहंकार की बात नहीं है। अगर मैं उनके जितना मशहूर हो गया, तो मैं भी अपना दिमाग खो सकता हूं।

राजीव ने कपिल और सुनील के बीच की लड़ाई पर कहा कि कौन नहीं लड़ता? यदि उनकी लड़ाई इतनी गंभीर थी, तो वे आज भी एक साथ कैसे मिल-जुलकर शूटिंग कर रहे हैं? पैसा आपको एक साथ काम करने पर मजबूर कर सकता है, लेकिन अगर आप सेट पर माहौल देखेंगे तो आप देखेंगे कि वे वास्तव में एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। शूटिंग के बाद भी वे साथ बैठते हैं। उल्लेखनीय है कि कपिल से अनबन के बाद सुनील कई सालों तक उनके शो से दूर हो गए थे। हालांकि सुनील पिछले साल वापसी कर चुके हैं और कपिल के साथ फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

2 News : कपिल के टेंशन और सुनील से विवाद पर इन्होंने दी रिएक्शन, इस कारण हिरासत में लिए गए हार्डी संधू

चंडीगढ़ में एक शो में परफॉर्मेंस देने वाले थे पंजाबी सिंगर हार्डी संधू

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू को लेकर एक ऐसी खबर है, जो उनके फैंस को परेशान करेगी। कहा जा रहा है कि हार्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हार्डी चंडीगढ़ में 34 सेक्टर के फैशन शो में परफॉर्मेंस देने वाले थे लेकिन अचानक पुलिस ने इसमें खलल डालते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जो निश्चित तौर पर शॉकिंग रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है रिपोर्ट्स के मुताबिक शो शुरू होने से पहले रिहर्सल के दौरान पुलिस वहां पहुंचकर हार्डी को हिरासत में ले गई।

कहा जा रहा है कि परमिशन वेरीफाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि प्रशासन से बिना अनुमति लिए हार्डी इस शो को आयोजित कर रहे हैं। हालांकि शो के आयोजककर्ता ने पुलिस को परमिशन लेटर दिखाया जिसके बाद हार्डी को रिहाई दे दी गई। पुलिस के मुताबिक हार्डी के डिटेन को लेकर परमिशन लेटर आया था और इसमें फैशन और म्यूजिक लिखा था जबकि म्यूजिक में ही सिंगिंग होता है।

इस वजह से जांच के बाद पुलिस ने पंजाबी सिंगर को छोड़ दिया। बता दें हार्डी को साल 2013 में ‘सोच’ गाने से पहचान मिली थी। उनके हिट गानों में ‘नाह’, ‘बैकबोन’, ‘क्या बात है’, ‘बिजली बिजली’ और ‘तितलियां वर्गा’ शामिल हैं। हार्डी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर मदनलाल का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड