न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत का ऐसा करना पसंद नहीं आया प्रोड्यूसर को, सबके सामने किया बेइज्जत, निकाला सेट से बाहर

1970 के दशक में जब रजनीकांत अपने करियर की शुरुआती दौर में थे, तब उन्होंने एक फिल्म के लिए एडवांस पेमेंट की मांग की थी। यह उनकी भूमिका को कन्फर्म करने जैसा होता, लेकिन जब शूटिंग का दिन आया, तब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 10:55:03

रजनीकांत का ऐसा करना पसंद नहीं आया प्रोड्यूसर को, सबके सामने किया बेइज्जत, निकाला सेट से बाहर

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके फैंस ‘थलाइवा’ कहकर पुकारते हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उम्र के इस पड़ाव पर भी रजनीकांत फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं और हर बार अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतते हैं। आज जहां उन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं, वहीं एक समय ऐसा भी था जब उन्हें फिल्म सेट से अपमानित करके निकाल दिया गया था।

रजनीकांत ने इस घटना को साल 2020 में फिल्म ‘दरबार’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान साझा किया था। उन्होंने बताया कि यह घटना 1970 के दशक की है, जब उन्हें एक फिल्म में काम करने का बड़ा मौका मिला था। फिल्म में उनका किरदार भी महत्वपूर्ण था, और उनकी फीस पहले से तय हो चुकी थी। उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 6000 रुपये मिलने वाले थे, जो उस दौर में एक बड़ी रकम मानी जाती थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और इस फिल्म से जुड़ा उनका अनुभव उम्मीदों के बिल्कुल उलट साबित हुआ।

1970 के दशक में जब रजनीकांत अपने करियर की शुरुआती दौर में थे, तब उन्होंने एक फिल्म के लिए एडवांस पेमेंट की मांग की थी। यह उनकी भूमिका को कन्फर्म करने जैसा होता, लेकिन जब शूटिंग का दिन आया, तब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला था।

पेमेंट में देरी से परेशान रजनीकांत ने प्रोड्यूसर को फोन किया, जहां उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पैसे मिल जाएंगे। जब वह सेट पर पहुंचे, तो मेकअप करने के लिए कहा गया। लेकिन नाराज रजनीकांत ने बिना एडवांस पेमेंट लिए मेकअप कराने से मना कर दिया।

रजनीकांत ने इस बारे में कहा था, “मुझे प्रोडक्शन मैनेजर ने बताया कि हीरो सेट पर पहुंच चुका है और अब मुझे मेकअप लेना होगा। लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया। मैंने कहा था कि जब तक मुझे 1000 रुपये नहीं मिलते, मैं आगे नहीं बढ़ूंगा।”

जब प्रोड्यूसर ने सबके सामने रजनीकांत की बेइज्जती की

रजनीकांत द्वारा एडवांस पेमेंट मांगना प्रोड्यूसर को नागवार गुजरा, और उन्होंने गुस्से में आकर उन्हें सेट पर सबके सामने अपमानित कर दिया। प्रोड्यूसर जब सेट पर पहुंचे, तो वह बेहद नाराज थे। उन्होंने गुस्से में रजनीकांत से कहा, “क्या तुम कोई बड़े कलाकार हो? बिना पैसे लिए मेकअप नहीं करोगे? तुम्हारे लिए यहां कोई जगह नहीं है, तुरंत बाहर निकलो!” इतना कहकर प्रोड्यूसर ने रजनीकांत को फिल्म से निकाल दिया और उन्हें सेट छोड़ने के लिए कह दिया। हालात ऐसे बन गए कि सुपरस्टार को पैदल ही अपने घर लौटना पड़ा, क्योंकि प्रोड्यूसर ने अपनी कार से भी उन्हें जाने नहीं दिया। हालांकि, यह घटना उनके करियर का एक छोटा सा हिस्सा थी। अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर रजनीकांत ने बाद में वो ऊंचाई हासिल की, जहां आज उन्हें लोग 'थलाइवा' कहकर पूजते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ