न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ-रजनीकांत की ‘वेट्टैयान’ का दूसरा गाना रिलीज, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के गाने का नया वर्जन रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयान’ की लंबे समय से चर्चा चल रही है। यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 7:25:50

2 News : अमिताभ-रजनीकांत की ‘वेट्टैयान’ का दूसरा गाना रिलीज, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के गाने का नया वर्जन रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयान’ की लंबे समय से चर्चा चल रही है। यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज शुक्रवार (20 सितंबर) को मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर फैंस की बेकरारी और बढ़ा दी है। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने का टाइटल 'हंटर वंतार' है, लेकिन इसका सिर्फ ऑडियो ही नजर आ रहा है। अभी इस गाने का वीडियो रिलीज नहीं हुआ है।

मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा है, “द हंटर आ गया है। वेट्टैयान का दूसरा जबरदस्त सिंगल #हंटरवंतार अब रिलीज हो गया है।” पोस्टर में रजनीकांत ब्राउन शर्ट के साथ सफेद पैंट में दिख रहे हैं। उन्होंने गले पर रुमाल बांध रखा है। काला चश्मा लगाए रजनीकांत ने हाथों में कुल्हाड़ी ले रखी है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल 'मनासिलायो' था। उसमें रजनीकांत डांस करते नजर आए थे।

रजनीकांत की यह फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, मंजू वारियर, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण भी हैं। अमिताभ और रजनीकांत 32 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। पहले इस फिल्म की टक्कर साउथ इंडियन एक्टर सूर्या की मचअवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ से होने वाली थी। हालांकि सूर्या ने रजनीकांत के सम्मान में अपनी फिल्म आगे खिसका दी।

इससे पहले गुरुवार को फिल्म की प्रोडक्शन हाउस लायका प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए ‘बिग बी’ का स्वागत किया। उन्होंने 23 सैकंड का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया कि, “वेट्टैयान के पावर हाउस से मिलिए। अमिताभ बच्चन को सत्यदेव के रूप में पेश किया जा रहा है। उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

vettaiyan,vettaiyan movie,rajinikanth,amitabh bachchan,vettaiyan song,anirudh ravichander,the buckingham murders movie,Kareena Kapoor Khan

करीना की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर को हुई थी रिलीज

करीना कपूर खान की थ्रिलर सस्पेंस फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के मेकर्स ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। मेकर्स ने फिल्म का दिल छू लेने वाला गाना ‘याद रह जाती है’ का नया वर्जन रिलीज किया है। यह साल 2005 में आई करीना की फिल्म ‘बेवफा’ के गाने से जुड़ी यादों को ताजा करता है। गाना भावनात्मक गहराई वाला है, जो फिल्म की कहानी के साथ परफेक्ट फिट है।

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ‘याद रह जाती है’ टाइटल वाले गाने से पर्दा उठाया है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म का कंटेंट बहुत अच्छा है और ये एक स्लो-बिल्डिंग कहानी है जो वर्ड-ऑफ-माउथ एक्साइटमेंट पर निर्भर करती है। इसीलिए यह गाना फिल्म के बाद रिलीज करने का फैसला किया गया है। यह करीना की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है, जो 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसमें करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे कलाकार हैं। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गई यह कहानी, महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रजेंट किया है। इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना ने प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री