न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रजनीकांत की वजह से फ्लॉप हुई मेरी फिल्म…', विष्णु विशाल का छलका दर्द, बोले– '90 करोड़ झोंक दिए, लेकिन वापस मिले सिर्फ...'

साउथ एक्टर विष्णु विशाल ने फिल्म लाल सलाम की असफलता का ठीकरा रजनीकांत के बढ़े हुए रोल पर फोड़ा। बोले– शुरुआत में मैं था हीरो, लेकिन बाद में मेरा किरदार साइडलाइन हो गया। 80 करोड़ के बजट वाली फिल्म सिर्फ 19 करोड़ ही कमा सकी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 12:29:39

 'रजनीकांत की वजह से फ्लॉप हुई मेरी फिल्म…', विष्णु विशाल का छलका दर्द, बोले– '90 करोड़ झोंक दिए, लेकिन वापस मिले सिर्फ...'

साउथ सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर विष्णु विशाल ने हाल ही में एक इमोशनल इंटरव्यू में फिल्म 'लाल सलाम' की नाकामी के पीछे की वजह का खुलासा किया। उन्होंने दिल खोलकर बताया कि कैसे एक बड़ी उम्मीद और मेहनत से बनाई गई फिल्म रजनीकांत की वजह से दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी।

विष्णु विशाल ने कहा, “शुरुआत में ‘लाल सलाम’ का हीरो मैं था। स्क्रिप्ट के मुताबिक रजनीकांत सर सिर्फ कैमियो करने वाले थे, लेकिन शूटिंग के दौरान अचानक चीजें बदल गईं। उनका किरदार इतना बढ़ा दिया गया कि मेरी स्क्रीन प्रेज़ेंस ही कम हो गई। लोगों को लगा कि रजनी सर पूरी फिल्म में लीड रोल में हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।"

दर्शकों की उम्मीदें और मेरा कम होता रोल...

वह आगे कहते हैं, “हमें लगा कि रजनी सर की मौजूदगी से फिल्म को बूस्ट मिलेगा, लेकिन दर्शकों को अपेक्षा के मुताबिक उनका किरदार नहीं मिला। इससे उन्हें निराशा हुई और फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा।”

स्पोर्ट्स ड्रामा थी 'लाल सलाम', लेकिन...

‘लाल सलाम’ को शुरू में एक गंभीर स्पोर्ट्स ड्रामा के तौर पर डिजाइन किया गया था, जिसमें विष्णु विशाल और विक्रांत अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में रजनीकांत मोइदीन भाई के किरदार में कैमियो करने वाले थे। मगर, जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, उनका रोल भी बढ़ता गया।
रिलीज़ के वक्त उठा विवाद

फिल्म की रिलीज से पहले ही रजनीकांत के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। लोग यह जानना चाह रहे थे कि क्या यह सिर्फ कैमियो है या असल में वह फिल्म के हीरो हैं।

बजट और बॉक्स ऑफिस का फासला...

2024 में रिलीज़ हुई 'लाल सलाम' का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था। इस फिल्म का बजट लगभग 80 से 90 करोड़ रुपये बताया गया था। लेकिन जब बात कमाई की आई, तो फिल्म महज 19.76 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। इस तरह, यह प्रोजेक्ट मेकर्स के लिए भारी घाटे का सौदा साबित हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी