न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में इसलिए भड़क गईं करिश्मा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत (73) हाल ही में पेट दर्द में शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। अपने प्रिय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 11:54:53

2 News : तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में इसलिए भड़क गईं करिश्मा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत (73) हाल ही में पेट दर्द में शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। अपने प्रिय हीरो की अचानक तबीयत खराब होने की खबर से फैंस काफी चिंतित थे। हालांकि अब राहतभरी खबर ही रजनीकांत घर लौट आए हैं। एक प्रोसिजर के बाद गुरुवार (3 अक्टूबर) की रात 11 बजे एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रजनीकांत की ब्लड वेसल में सूजन के इलाज के लिए उनका हार्ट प्रोसिजर किया गया था। जहां ट्रांसकैथेटर मैथड का इस्तेमाल करके उनकी महाधमनी में एक स्टेंट लगाया गया।

यह सब 1 अक्टूबर को हुआ और इसके बाद वे 2 दिन तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहे। रजनीकांत को कुछ हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद रजनीकांत डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ पर काम करना शुरू कर देंगे। रजनीकांत अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपनी फिल्म 'वेट्टैयन' के ऑडियो लॉन्च में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने आइकॉनिक डांस मूव्स से भीड़ को क्रेजी कर दिया था। टीजे ग्नानवेल के डायरेक्शन में बनी ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह रजनीकांत की 170वीं फिल्म है। इसे लाइका प्रोडक्शंस ने 160 करोड़ रुपए के भारी बजट के साथ बनाया है। फिल्म की शूटिंग चेन्नई, मुंबई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद में हुई है। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत फैंस के बीच ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर हैं। वे साउथ इंडियन सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। पिछले साल उनकी मूवी ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था।

rajinikanth,south indian star rajinikanth,vettaiyan,jailer movie,rajinikanth hospital,rajinikanth discharged,karisma kapoor,indias best dancer,sajid khan

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शो में जज की भूमिका निभा रही हैं करिश्मा कपूर

इन दिनों डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' टीवी पर धूम मचा रहा है। इस वीकेंड के एपिसोड की थीम 'एक्सचेंज ऑफ द बेस्ट' है। इस बीच शो के कंटेस्टेंट नेक्स्टियन के सेक्सुअल डांस वीडियो का एक प्रोमो जारी किया गया है। फिल्ममेकर साजिद खान ने इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की, जबकि शो की जज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को यह बिल्कुल पसंद नहीं आई। करिश्मा ने इस परफॉर्मेंस पर नाराजगी जाहिर की।

साजिद ने करिश्मा को शांत करने की काफी कोशिश की मगर वह गुस्से में उठकर बाहर चली गईं। इससे सेट पर जज समेत सभी लोग शॉक्ड रह गए। इस घटना ने लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या करिश्मा वाकई परेशान थीं या फिर ये नेक्स्टियन को लेकर एक सस्पेंस था। करिश्मा की इस रिएक्शन से नेक्स्टियन दुखी नजर आए। शो से करिश्मा के अचानक चले जाने से बाकी जज भी उतने ही हैरान थे।

अब यह एपिसोड टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा कि यह असल नाराजगी थी या फिर ड्रामा। वैसे बता दें कि नेक्स्टियन शो में करिश्मा के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। करिश्मा उनके टेलेंट की कायल हैं और अक्सर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करती हैं। उल्लेखनीय है कि करिश्मा ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री