न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत-धनुष के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, ‘द फैमिली मैन 3’ सीरीज की रिलीज डेट आई सामने

चेन्नई में सोमवार (27 अक्टूबर) को साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत और उनके पूर्व दामाद एक्टर धनुष के घरों में हड़कंप मच गया। पुलिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 8:37:01

2 News : रजनीकांत-धनुष के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, ‘द फैमिली मैन 3’ सीरीज की रिलीज डेट आई सामने

चेन्नई में सोमवार (27 अक्टूबर) को साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत और उनके पूर्व दामाद एक्टर धनुष के घरों में हड़कंप मच गया। पुलिस को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली जिसमें दोनों स्टार के घरों में बम लगे होने की बात कही गई। यह ईमेल तमिलनाडु के डीजीपी के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। हालांकि जांच के बाद धमकी झूठी निकली। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी को ईमेल भेजकर दावा किया कि रजनीकांत और धनुष के घरों में बम लगाया गया है। यह ईमेल आगे ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस को भेजा गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

तेयनमपेट पुलिस टीम बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ रजनीकांत के घर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। सुरक्षाकर्मियों ने पुष्टि की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाया। पुलिस ने पूरी तलाशी के बाद रिपोर्ट दी कि यह धमकी फर्जी थी। तमिलनाडु में बीते कुछ हफ्तों से सेलिब्रिटीज और राजनेताओं को झूठी बम धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी धमकियां झूठी थीं और लोगों में अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी।

बहरहाल रजनीकांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे। वे अब नेल्सन दिलीप कुमार की ‘जेलर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं और जल्द ही कमल हासन के साथ भी एक बड़े प्रोजेक्ट में दिखेंगे। धनुष हाल ही में शेखर कम्मुला की ‘कुबेरा’ और अपनी निर्देशित फिल्म ‘इडली कडाई’ में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म आनंद एल राय की ‘तेरे इश्क में’ है।

प्राइम वीडियो पर एक बार फिर से धूम मचाएगी मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज मंगलवार (28 अक्टूबर) को यह ऐलान कर दिया कि उसकी मशहूर और चर्चित ओरिजनल वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन 21 नवंबर को ग्लोबली रिलीज होगा। राज और डीके की जोड़ी द्वारा उनके बैनर D2R फिल्म्स के तले बनाई गई ये हाई-स्टेक्स स्पाई एक्शन थ्रिलर एक बार फिर लौट रही है। इस बार का सीजन अब तक का सबसे बड़ा होने के साथ रोमांचक बताया जा रहा है।

मनोज बाजपेयी फिर से मशहूर किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे, जो एक बेहतरीन अंडरकवर स्पाई है। श्रीकांत अपने देश की सेवा दिल से करता है और साथ ही एक अच्छे पति और पिता की जिम्मेदारी भी निभाता है। इस सीरीज को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। निर्देशन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है। ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का पहला एपिसोड 21 नवंबर को भारत और 240 से ज्यादा देशों में दिखाया जाएगा।

इस बार खतरा और मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं। श्रीकांत तिवारी को अपनी हद तक जाना पड़ेगा, जब उसका सामना दो नए और ताकतवर दुश्मनों, जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) से होगा। भागते हुए श्रीकांत को नए इलाकों में जाना पड़ेगा और देश के अंदर और बाहर के दुश्मनों से लड़ना होगा। इस बार फिर नजर आएंगे शारिब हाशमी (जे.के. तलपड़े), प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), अशलेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरि (जोया) और गुल पनाग (सलोनी)।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड