न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, इधर-घायल गोविंदा ने खुद बताया अपना हाल

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत (73) के फैंस को परेशान करने वाली खबर है। दरअसल वे सोमवार (30 सितंबर) रात अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 1:04:57

2 News : अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, इधर-घायल गोविंदा ने खुद बताया अपना हाल

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत (73) के फैंस को परेशान करने वाली खबर है। दरअसल वे सोमवार (30 सितंबर) रात अचानक चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट में तेज दर्द के बाद रजनीकांत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि वे एक हार्ट प्रोसेस से गुजरने वाले हैं। फैंस के बीच बढ़ती चिंता को लेकर अब रजनीकांत की पत्नी लता ने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर किया है। लता ने साफ कर दिया कि रजनीकांत की हेल्थ अब अच्छी है।

किसी भी तरह के खतरे की बात नहीं है। लता ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि सब ठीक है। लता ने हेल्थ को लेकर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा। हालांकि इसके बाद फैंस को काफी राहत मिली। रजनीकांत का हार्ट प्रोसेस आज कैथ लैब में होगा। दरइसल रजनीकांत की हेल्थ पिछले कुछ सालों में कई बार बिगड़ी है। साल 2016 में उनका अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 49 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और अपने इतने लंबे करिअर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रजनीकांत ने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। भारत सरकार ने उन्हें साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

rajinikanth,south indian star rajinikanth,rajinikanth health,rajinikanth hospital,govinda,superstar govinda,krushna abhishek,kasmira shah,govinda hospital

गोविंदा के पैर में लगी थी गोली, एक्टर ने जारी किया वॉयस नोट, अस्पताल पहुंचीं कश्मीरा

गलती से खुद को गोली लगने पर सुपरस्टार गोविंदा का पहला बयान सामने आया है। गोविंदा मंगलवार सुबह-सुबह कोलकाता काम से निकल रहे थे। इसी दौरान वे कपबोर्ड में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर चेक कर रहे थे और गलती से गोली चलकर उनके पैर में जा लगी। गोविंदा को तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्टर का इलाज जारी है। अब गोविंदा की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

गोविंदा की बेटी व मैनेजर ने भी पुष्टि कर दी है कि वे अब ठीक हो रहे हैं। गोविंदा ने भी कुछ देर पहले अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हुए पहला बयान दिया है। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर अपना वॉयस नोट छोड़ा है, जिसमें वे फैंस और चाहने वालों समेत डॉक्टर को थैंक्स बोल रहे हैं। गोविंदा ने दर्दभरी आवाज में कहा, “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां-बाप का आशीर्वाद, गुरु की कृपा की वजह से ठीक हूं, गोली लगी थी पर वो निकाल दी गई, मैं यहां के डॉक्टर का धन्यवाद करना चाहता हूं, आप सभी का धन्यवाद।”

इस बीच घटना की खबर मिलते ही गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह तमाम मनमुटाव भुलाकर उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच गईं। इसका वीडियो सामने आया है। उन्हें अस्पताल में अंदर एंट्री लेते देखा जा सकता है। मीडिया और कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरा अकेले ही अंदर जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति उनके साथ नजर नहीं आए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री