न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजेश कुमार ने बताई सतीश शाह की मौत की असल वजह, FWICE ने PM को पत्र लिख की पद्मश्री देने की मांग

मशहूर एक्टर सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को दुनिया से विदाई ले ली थी। वे 74 साल के थे। बताया जा रहा था कि किडनी फेल होने से उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 12:40:31

2 News : राजेश कुमार ने बताई सतीश शाह की मौत की असल वजह, FWICE ने PM को पत्र लिख की पद्मश्री देने की मांग

मशहूर एक्टर सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को दुनिया से विदाई ले ली थी। वे 74 साल के थे। बताया जा रहा था कि किडनी फेल होने से उनरा निधन हुआ था। अब सतीश के निधन की असल वजह सामने आई है। लोकप्रिय सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में सतीश के बेटे ‘रोशेज’ का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनकी जान हार्ट अटैक से गई है। इस साल आई सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ में काम कर फिर से लाइमलाइट में आए राजेश ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया।

राजेश ने कहा कि मैं आपको बता नहीं सकता कि पिछले 24-25 घंटे कितने भावुक रहे हैं। इसे बयां करना भी मुश्किल है। लेकिन मैं सतीश जी के निधन के बारे में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। हां, उन्हें किडनी की समस्या थी, लेकिन असल में उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वे घर पर थे, दोपहर का खाना खा रहे थे, और फिर अचानक...उनका निधन हो गया। मैं यह स्पष्ट करना चाहता था क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह किडनी की समस्या के कारण हुआ। किडनी की समस्या का पहले ही इलाज हो चुका था, यह नियंत्रण में थी।

दुर्भाग्य से, अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले सतीश के मैनेजर रमेश कडातला ने भी बताया था कि वे दोपहर का भोजन करते समय अचानक बेहोश हो गए थे। एम्बुलेंस को सतीश के घर पहुंचने में आधा घंटा लग गया और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब मृत घोषित कर दिया गया। बता दें सतीश की पत्नी मधु अल्जाइमर रोग से जूझ रही हैं। सोमवार को उनके परिवार और दोस्तों ने प्रेयर मीट में शामिल होकर सतीश को श्रद्धांजलि दी। सतीश ने अपने लंबे करिअर में टीवी सीरियल और फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं।

2 News : राजेश कुमार ने बताई सतीश शाह की मौत की असल वजह, FWICE ने PM को पत्र लिख की पद्मश्री देने की मांग

FWICE ने लिखा, सतीश शाह ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई

इस बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय सिनेमा और टीवी में योगदान के लिए सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की अपील की है। FWICE ने अपने पत्र में लिखा, “हम हाथ जोड़कर और पूरे सम्मान के साथ प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान दिया जाए। वे देश के सबसे पसंद किए जाने वाले और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक थे। सतीश शाह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई।

उनके शो ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, फिल्में ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’ और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। सतीश शाह सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर नहीं, बल्कि एक बहुत ही दयालु और मदद करने वाले इंसान थे। वे हमेशा अपने साथी कलाकारों और तकनीशियनों का हौसला बढ़ाते थे और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े भलाई के कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। पद्मश्री देना उनके काम और जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके जाने से सबके दिलों में एक खालीपन सा महसूस हो रहा है, जो उन्हें जानते थे या उनके काम से जुड़े थे।

उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करना सिर्फ एक कलाकार को नहीं, बल्कि उस इंसान को सम्मान देना होगा जिसने चार दशकों तक भारत को हंसाया और कई नए कलाकारों को प्रेरित किया। बता दें साल 2015 में सतीश को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की सोसाइटी का सदस्य भी बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड