न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजेश का हो गया था अपहरण, बताई पूरी घटना, इस एक्ट्रेस को मां बनने के बाद मिल रहे भाभी के रोल

एक्टर राजेश पुरी ने टीवी की दुनिया में सालों तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्हें छोटे पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभाने का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 7:10:06

2 News : राजेश का हो गया था अपहरण, बताई पूरी घटना, इस एक्ट्रेस को मां बनने के बाद मिल रहे भाभी के रोल

एक्टर राजेश पुरी ने टीवी की दुनिया में सालों तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्हें छोटे पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। राजेश ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अब राजेश ने एक खुलासा करते हुए बताया कि वे एक बार किडनैप होने से बाल-बाल बच गए थे। राजेश ने ईटाइम्स टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि सितंबर की शुरुआत में मुझे शिवम नाम के एक व्यक्ति का कॉल आया।

उसने कहा था कि दिल्ली में 8 सितंबर को सरकार की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुझे बतौर चीफ गेस्ट बुलाना है। वह मुझे 35000 रुपए भी दे रहा था। मैंने उससे एक फॉर्मल इनवाइट मांगा था, लेकिन फिर मैंने सोचा की इस तरह की इवेंट होती रहती हैं तो ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया। इवेंट में शामिल होने के लिए जब मैं दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो दो आदमी मुझे लेने आए थे।

उन्होंने मुझे टैक्सी में बैठाया और फिर लगभग एक घंटे बाद उन्होंने मेरा सामान एक नई कार में शिफ्ट कर दिया। उस कार की नंबर प्लेट नहीं थी और ड्राइवर ने मास्क पहना था। जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने बोला की यह नई कार है। लेकिन मुझे फिर भी अंदर से कुछ ठीक नहीं लगा और वो लोग मुझे मेरठ की तरफ लेकर चलने लगे, जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कुछ सही जवाब नहीं दिया। अब मुझे समझ में आने लगा की कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है तो मैंने उन्हें अनकंफर्टेबल करने के लिए दिल्ली में अपने मजबूत संबंधों के बारे में बताना शुरू कर दिया।

वे लोग मुझे मेरठ से 12 किमी दूर एक ढाबे पर ले गए। जहां पर मैंने उन लोगों में से एक से बात की, जिसने मुझे बताया कि मेरा अपहरण कर लिया गया है। कोई इवेंट नहीं हो रही थी और यह सब फर्जी था। मैंने उनसे कहीं छोड़ने की मांग की, तो अपहरणकर्ता ने आपस में बात करते हुए मुझे बॉर्डर पर छोड़ दिया, जहां से मुझे मेरा बहनोई लेने आ गया था।

रात में मुझे किडनैपर्स में से एक की कॉल आई और उसने बताया कि आखिर मेरा अपहरण क्यों किया गया था। किडनैपर ने बताया कि उनकी कार का हथियारों से लैस लोग पीछा कर रहे थे और मुझे एक रिमोट एरिया पर ले जाया जा रहा था, जहां उन्होंने एक या दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। उन्हें भेजने वाले शख्स ने कहा था कि राजेश पर उसका 35 लाख रुपए बकाया था, लेकिन बाद में किडनैपर्स को एहसास हुआ कि यह झूठ था।

rajesh puri,actor rajesh puri,rajesh puri kidnap,rajesh puri delhi,rajesh puri serial,rubina dilaik,actress rubina dilaik,rubina bigg boss,rubina youtube,sharad kelkar

रुबीना दिलैक ने पिछले साल दिया था जुड़वां बेटियों को जन्म

‘बिग बॉस’ की विजेता रह चुकीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अब दो बेटियों की मां हैं। रुबीना ने पिछले साल 27 नवंबर को जुड़वां बेटियों ईधा और जीवा को जन्म दिया था। रुबीना अब काम पर लौट आई हैं। यूट्यूब पर उनका शो ‘किसी ने बताया नहीं’ आ रहा है। ये इस शो का तीसरा सीजन है। इसमें रुबीना पेरेंटहुड जर्नी को लेकर बातचीत करती हैं। इस बार रुबीना की पहली गेस्ट उनकी बहन रोहिणी थीं। फिर एक्टर शरद केलकर आए।

शरद के साथ बातचीत में रुबीना ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें भाभी के रोल ऑफर हो रहे हैं। उन्होंने टाइपकास्ट होने को लेकर बातचीत की। शरद ने रुबीना को फिटनेस पर काफी वर्कआउट कर शेप में वापस आने के लिए कॉम्प्लिमेंट किया तो इस पर रुबीना ने कहा कि खैर, अब मुझे भाभी के रोल ऑफर हो रहे हैं। रुबीना फिलहाल कोई टीवी शो नहीं कर रही हैं।

पिछली बार उन्हें ‘एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल’ होस्ट करते हुए देखा गया था। रुबीना ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा’, ‘छोटी बहू’, ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ जैसे शो में काम कर चुकी हैं। अब रुबीना फिल्म ‘हम तुम मकतूब’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री