काका के नाम से मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की आज रविवार (18 जुलाई) को 9वीं पुण्य तिथि है। उन्होंने वर्ष 2012 में आज ही के दिन इस दुनिया से विदाई ली थी। राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। फैंस आज भी उनके अंदाज के कायल हैं। उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। उनके गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने 1966 में आई फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी डेथ एनवर्सिरी पर बेटी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ‘सुनो… कहो… कहा… सुना…’ गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।














