Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के आया कार्डिएक अरेस्ट, ‘परम सुंदरी’ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘2 स्टेट्स’ से तुलना पर बोले जान्हवी-सिद्धार्थ

RK नाम से मशहूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर राजेश केशव (47) के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 2:28:13

2 News : इस एक्टर के आया कार्डिएक अरेस्ट, ‘परम सुंदरी’ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘2 स्टेट्स’ से तुलना पर बोले जान्हवी-सिद्धार्थ

RK नाम से मशहूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर राजेश केशव (47) के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक पब्लिक इवेंट के दौरान राजेश स्टेज पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद कार्डिएक अरेस्ट की पुष्टि की है। फिलहाल वे डॉक्टर की निगरानी में हैं, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर है। राजेश की बीमारी की खबर सामने आने के बाद फैंस परेशान हो गए। ये घटना रविवार की है, जब राजेश कोच्चि के एक होटल में निजी कार्यक्रम अटैंड करने पहुंचे थे।

तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साउथ फिल्म मेकर प्रताप जयलक्ष्मी ने राजेश के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। जयलक्ष्मी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारे प्यारे राजेश, वह व्यक्ति जिसने रंगमंच पर जीवन की रोशनी बिखेरी थी, अब वो खामोश बिस्तर पर पड़ा है। एक मशीन की मदद से बस वो सांसें ले रहा है। रविवार की रात, क्राउन प्लाजा में जयकारों और रोशनी की चकाचौंध के बीच उसे एक बीमारी ने नीचे गिरा दिया। लेकिन हम राजेश को अच्छी तरीके से जानते हैं, वो बिल्कुल भी उदास रहने वाले व्यक्तियों में से नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। तभी से उसने आंखें नहीं खोली हैं।”

राजेश केरल स्थित अभिनेता/पुरस्कार विजेता भारतीय टेलीविजन होस्ट और लेखक हैं। उन्होंने कई फीचर फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा डिज्नी, स्टार, सन, जी नेटवर्क जैसे कई बड़े और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के टीवी शो को होस्ट किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, श्रीदेवी, सलमान खान, एमए यूसुफ अली, ए आर रहमान, कमल हसन, ममूटी, मोहनलाल और दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्स का इंटरव्यू लिया है।
rajesh keshav,actor rajesh keshav,rajesh keshav hospital,rajesh keshav cardiac arrest,param sundari,janhvi kapoor,sidharth malhotra,chennai express,2 states खत्म होने को है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ का इंतजार

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के सामने आते ही फैंस इसकी तुलना ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘2 स्टेट्स’ से करने लगे। अब जान्हवी और सिद्धार्थ ने इस पर रिएक्शन दी है। जान्हवी ने कहा कि ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक हिट और प्रतिष्ठित फिल्म थी, लेकिन उसमें दीपिका ने तमिलियन किरदार निभाया था जबकि मैं ‘परम सुंदरी’ में केरल से हूं। साउथ इंडिया को एक जैसा दिखाना सही नहीं है। हमारी फिल्म का सेटअप और कहानी बिल्कुल अलग है।

‘2 स्टेट्स’ भी अपनी जगह अलग थी और वो ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से पहले रिलीज हुई थी। इस तरह की फिल्में हर साल नहीं बनतीं। अगर मेरी फिल्म की तुलना किसी आइकॉनिक फिल्म से हो रही है, तो इसे मैं एक पॉजिटिव कॉम्प्लिमेंट मानती हूं। सिद्धार्थ ने कहा कि हमें इस तुलना से कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि ये एक तारीफ है। मुझे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बहुत पसंद है और मैं रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैन हूं।

लोग अक्सर पुरानी यादों से जुड़ी चीज़ों को नए प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारी फिल्म उनसे मिलती-जुलती है। शाहरुख खान ने उस फिल्म में दिल्ली के किसी लड़के का किरदार नहीं निभाया था और वो कहानी पूरी तरह अलग थी। वहीं ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो आधी मलयालम और आधी तमिलियन हैं। तुलना होना सिर्फ एक सम्मान है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका