न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजत ने बताया, गोविंदा की वजह से भड़क गए थे संजय दत्त, एक्टर ‘राधे’ से करने वाले थे कमबैक लेकिन…

कोई मिल गया फेम एक्टर रजत बेदी (55) अरसे बाद पिछले दिनों रिलीज हुई आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 2:12:13

2 News : रजत ने बताया, गोविंदा की वजह से भड़क गए थे संजय दत्त, एक्टर ‘राधे’ से करने वाले थे कमबैक लेकिन…

'कोई मिल गया' फेम एक्टर रजत बेदी (55) अरसे बाद पिछले दिनों रिलीज हुई आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए और सबको अपना दीवाना बना लिया। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। हाल ही में रजत ने गोविंदा से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है कि उनकी वजह से संजय दत्त भड़क गए थे। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में रजत ने संजय दत्त और गोविंदा से जुड़ी इस बात का खुलासा किया। रजत ने कहा कि ‘जोड़ी नंबर 1’ (2001) फिल्म के सेट पर गोविंदा ने संजू को 9 घंटे इंतजार करवाया था।

डायरेक्टर डेविड धवन को शूटिंग सुबह 7 बजे शुरू करनी थी लेकिन वे और संजय 6 बजे ही सेट पर पहुंच गए। उन दोनों ने कुछ देर इंतजार किया। घंटे बीत गए सभी लोग आ गए लेकिन गोविंदा सेट पर नहीं पहुंचे। सभी लोग गोविंदा का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद उन्हें पता चला की गोविंदा घर पर हैं तो सेट से किसी को उनके घर भी भेजा गया। इंतजार करते-करते 8 घंटे बीत गए थे और संजय अपना आपा खोने लगे। 2 बजते-बजते संजय भड़क गए और गाली देने लगे। बाद में सभी को पता चला कि वो घर पर नहीं है और वे हैदराबाद से सीधे सेट से आ रहे हैं। उस समय किसी को भी नहीं पता होता था कि गोविंदा कहां हैं, क्योंकि उस दौरान वे 4-5 शिफ्ट किया करते थे।

गोविंदा 3 बजे सेट पर पहुंचे और काम करने को तैयार भी थे। जब असिस्टेंट संजय के पास सीन लेकर गए तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके पास गोविंदा के मुकाबले ज्यादा डायलॉग हैं। संजय असिस्टेंट पर भड़क गए और उन्हें गालियां देने लगे और कहने लगे कि ये लाइन गोविंदा को दे दो क्योंकि वो ये नहीं बोलेंगे। इस वजह से उस वक्त फिल्म का सीन बदला गया। वैसे गोविंदा एक बहुत अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके साथ एक ही दिक्कत थी कि उन्होंने बहुत ज्यादा काम अपने पास ले लिया था।

उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में गोविंदा सभी के फेवरेट माने जाते थे और इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि धीरे-धीरे ये स्टारडम उनके हाथ से निकलता चला गया। इसकी एक वजह ये भी सामने आई कि गोविंदा काम पर लेट पहुंचते थे। उनकी इस आदत के बारे में पहले भी कई प्रोड्यूसर और उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स बता चुके हैं।

rajat bedi,actor rajat bedi,govinda,sanjay dutt,jodi no.1 movie,david dhawan,govinda sanju baba,koi mil gaya,radhey movie,Salman Khan,rajat salman

‘राधे’ के लिए रजत बेदी के नाम पर लग गई थी मुहर लेकिन सलमान खान ने इसलिए रोका

रजत साल 2021 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ से लंबे समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो में रजत ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा ने एक रोल के लिए मुझे कास्ट किया था। मैंने ‘राधे’ का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। मुझे मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया कि आप ‘राधे’ के लिए चुन लिए गए हैं। मैं खुशी-खुशी फिल्म के राइटर से मिला। वे भी बहुत खुश थे। ‘राधे’ से मुझे लगा बहुत बढ़िया कमबैक मिल जाएगा।

बहुत बढ़िया प्रोजेक्ट और खासकर भाई के साथ काम करना तो सबकी इच्छा है। सलमान के साथ मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं, क्योंकि मेरे पिता और दादा सलमान के पिता सलीम खान के बहुत क्लोज थे। जब सलमान को मेरी कास्टिंग के बारे में पता चला तो उन्होंने मुझे बुलाया। उन्होंने मुझसे कहा कि रजत तू वेट कर थोड़ा सा।

मैं तुम्हें कमबैक देना चाहता हूं जो ‘राधे’ से भी बेहतर होगा। जब भाई ने मुझे बोला तो मैं चुप रह गया। बोला कि रजत तेरी हाइट, बॉडी और पर्सनलिटी बहुत अच्छी है। तुमने खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन कर रखा है। तुम इंतजार करो। मैं तुम्हें एक बढ़िया कमबैक देने वाला हूं। भाई को कौन मना कर सकता है?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह