न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अनुपमा’ से अलीशा की छुट्टी करने पर बोले राजन, किट्टू ने इसलिए छोड़ा था मुकेश का शो ‘शक्तिमान’

कोरोनाकाल के दौरान शुरू हुआ टीवी शो ‘अनुपमा’ हमेशा सुर्खियों में रहता है। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि शो अधिकतर समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 2:26:36

2 News : ‘अनुपमा’ से अलीशा की छुट्टी करने पर बोले राजन, किट्टू ने इसलिए छोड़ा था मुकेश का शो ‘शक्तिमान’

कोरोनाकाल के दौरान शुरू हुआ टीवी शो ‘अनुपमा’ हमेशा सुर्खियों में रहता है। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि शो अधिकतर समय टीआरपी में नंबर वन रहा है। इसे पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। हालांकि पिछले कुछ समय से इसको लेकर विवाद भी खड़े हो रहे हैं। इसके कई कलाकारों की छुट्टी हो गई है। ऐसे में इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही एक्ट्रेस अलीशा परवीन को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अलीशा महत्वपूर्ण रोल में नजर आ रही थीं। इस बीच ‘अनुपमा’ के डायरेक्टर राजन शाही ने अपनी सफाई पेश की है।

राजन ने द अशोक पंडित शो के साथ पॉडकास्ट के दौरान किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अगर कोई मेरे सेट पर मेकअप आर्टिस्ट, कैमरामैन या स्पॉट दादा का अपमान करता है या उनके साथ किसी भी तरह से बुरा बर्ताव करता है तो वो शो से बाहर जाएगा। इस बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहता। राजन ने अपने दूसरे लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्टर शहजादा धामी और एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे को निकालने के बारे में भी बात की। राजन ने कहा कि मैंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से दो लीड एक्टर्स को निकाल दिया था।

मैंने 3 महीने की इनवेस्टमेंट जाने दी। एक्ट्रेस को ट्रेनिंग दी गई, लेकिन मीडिया में इस बारे में काफी कुछ कहा और लिखा गया। इससे पहले ‘अनुपमा’ से अचानक निकाले जाने पर अलीशा ने कहा था कि यह चौंकाने वाला और निराशाजनक है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या और मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है। सभी को मेरी और शिवम खजुरिया की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी, लेकिन मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं कि अचानक मुझे क्यों निकल दिया गया। बता दें कि अक्टूबर से अलीशा ‘राही’ यानी ‘अध्या’ का रोल प्ले कर रही थीं पर 20 दिसंबर को खबर आई कि अलीशा को शो से बाहर कर दिया गया है।

rajan shahi,director rajan shahi,producer rajan shahi,anupama,rupali ganguli,alisha parveen,ye rishta kya kehlata hai,kitu gidwani,actress kitu gidwani,shaktimaan,mukesh khanna

उस वक्त तो मुकेश खन्ना को एक्ट्रेसेस से ठीक से बात करनी नहीं आती थी : किट्टू गिडवानी

एक्टर मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' 90 के दशक का एक ऐसा सीरियल था, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट शो था। इस शो में ‘गीता विश्वास’ का भी किरदार था। इस रोल को शो के शुरू में एक्ट्रेस किट्टू गिडवानी ने प्ले किया था। किट्टू के शो छोड़ने के बाद इस रोल को एक्ट्रेस वैष्णवी ने निभाया था। अब सालों बाद किट्टू ने इस रोल को बीच में छोड़ने की वजह का खुलासा किया है। साथ ही 'शक्तिमान' के फैंस से माफी मांगी है। किट्टू ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा कि मैंने ‘शक्तिमान’ छोड़ दिया था।

मुझे तब लगा कि ये शो मेरे लिए शायद नहीं बना है। उस वक्त लगा कि मैं कुछ और करूं। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जिसमें मैं लीड में हूं। ‘शक्तिमान’ के कुछ कॉमेडी सीन्स अच्छे थे। मेरा वक्त उस दौरान बहुत अच्छा गुजरा। उस वक्त लगा कि मैं बहुत कुछ अच्छा कर सकती हूं। मैंने शो से किनारा करने के बाद कभी भी मुकेश खन्ना से बात नहीं की।

वो भी बहुत पैशेनेट इंसान हैं। मैं भी उनकी तरह ओपीनियन रखती हूं। मुझे उनसे कोई परेशानी नहीं थी। उस वक्त तो उन्हें एक्ट्रेसेस से ठीक से बात करनी नहीं आती थी। मुझे लगता है कि मेरे शो से जाने पर उन्हें भी बहुत तकलीफ हुई होगी। डायरेक्टर दिनकर जानी ने मेरे शो छोड़ने की वजह पूछी थी लेकिन मुकेश ने कभी नहीं पूछा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ