न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा का नाम घसीटने पर भड़के कुंद्रा ने दी चेतावनी, अनुराग से तलाक पर कल्कि को आई थी यह समस्या

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (29 नवंबर) को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के आवासों समेत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 12:50:33

2 News : शिल्पा का नाम घसीटने पर भड़के कुंद्रा ने दी चेतावनी, अनुराग से तलाक पर कल्कि को आई थी यह समस्या

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (29 नवंबर) को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के आवासों समेत मुंबई और उत्तर प्रदेश के करीब 15 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई अश्लील फिल्म के प्रोडक्शन और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए इसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। इस बीच इस मामले में कुंद्रा का पहला बयान सामने आया है। रेड पड़ने के कुछ घंटों बाद कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया।

इसमें उन्होंने शिल्पा का नाम घसीटे जाने पर गुस्सा निकाला है। वे चाहते हैं कि इस मामले में बार-बार पत्नी का नाम नहीं लिया जाए। कुंद्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, “ये बयान उनके लिए जिनका इससे संबंध हो...जैसा कि मीडिया को ड्रामा करने का शौक है, तो चलिए रिकॉर्ड बनाते हैं। इस मामले में मैं पिछले 4 सालों से चल रही जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। जहां तक सहयोगियों के दावे-'पोर्नोग्राफी' और 'मनी लॉन्ड्रिंग' का सवाल है, तो बस इतना ही कहना है कि किसी भी तरह की सनसनीखेज बातें सच्चाई को धूमिल नहीं करेगी और अंत में न्याय की ही जीत होगी।

मीडिया के लिए नोट- 'मेरी वाइफ का नाम बार-बार इस मामले में घसीटना, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...जिससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। ये अस्वीकार्य है। कृपया सीमाओं का सम्मान करें।” उल्लेखनीय है कि ED की कार्रवाई के बाद शिल्पा के वकील ने भी बयान जारी कर कहा था कि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं है और मीडिया में जो खबरें आई हैं कि शिल्पा पर भी ईडी की कार्रवाई हुई है, ये सरासर मिसलीडिंग और बेबुनियादी हैं।

बता दें मामला साल 2021 से चल रहा है जिसको लेकर कुंद्रा की उसी साल गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बाद में कुंद्रा ने एक फिल्म ‘UT69’ बनाई थी, जिसमें जेल में काटी गई जिंदगी के बारे में दिखाया गया था। इसमें खुद कुंद्रा ने एक्टिंग की थी। दूसरी ओर शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह हर खास मौके पर अपने पति व दोनों बच्चों के साथ फोटो व वीडियो शेयर करती हैं।

raj kundra,Shilpa Shetty,raj shilpa,raj kundra ed,raj kundra case,raj kundra raid,raj kundra instagram,kalki koechlin,actress kalki koechlin,anurag kashyap,kalki anurag,kalki anurag divorce

कल्कि कोचलिन ने कहा, लोग मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन...

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (40) ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ही कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया था और साल 2015 में दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया था। अनुराग से अलग होने के कुछ वक्त बाद कल्कि ने गाई हर्शबर्ग से दूसरी शादी कर ली। साल 2020 में कपल ने नन्हीं परी का वेलकम किया। इस बीच कल्कि ने आफ्टरऑवर्स विद ऑल अबाउट ईव यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की है।

कल्कि ने कहा कि अनुराग से शादी टूटने के बाद मेरे लिए चीजें एकदम से मुश्किल हो गई थीं। उस वक्त मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। जब मेरा और अनुराग का तलाक हुआ था तब मेरी केवल दो फिल्में आई थीं..‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’..इसके बाद तलाक हो गया। उस समय मुंबई में मुझे घर तक नहीं मिल रहा था। कोई भी सिंगल वुमेन को रेंट पर घर देने को तैयार ही नहीं था। मैं सोचती थी कि कितना अजीब है..मैं फेमस हूं..आप मेरे साथ सेल्फी क्लिक करना चाहते हैं लेकिन आप मुझे घर देना नहीं चाहते हैं...।"

कल्कि के करिअर की बात करें तो साल 2008 में अनुराग की फिल्म ‘देव डी’ से डेब्यू किया था। इसमें कल्कि के साथ अभय देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कल्कि को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था। वहीं, ‘सैम बहादुर’ में कल्कि ने स्पेशल डांस नंबर किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री