न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा को 2 माह बाद मिली जमानत, जानें-शिल्पा ने क्यों कहा जा रही हूं शो छोड़के और की यह खास घोषणा!

पोर्नोग्राफी केस में करीब दो महीने से जेल में बंद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 7:07:32

राज कुंद्रा को 2 माह बाद मिली जमानत, जानें-शिल्पा ने क्यों कहा जा रही हूं शो छोड़के और की यह खास घोषणा!

पोर्नोग्राफी केस में करीब दो महीने से जेल में बंद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोमवार को 50 हजार के मुचलके पर कुंद्रा को जमानत दी। कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं। कुंद्रा को 19 जुलाई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा के साथ कुछ और लोगों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया था।

कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि सेलेब्रिटी और प्रोड्यूसर डिसाइड करते थे कि क्या अपलोड होना है। कुंद्रा या रेयान ये तय नहीं करते थे कि क्या अपलोड किया जाना है। 1400 पेज की चार्जशीट में एक भी ऐसा सबूत नहीं था जो दिखाता हो कि कुंद्रा अपलोड कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ समय पहले ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। मामला फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था।

raj kundra,pornography case,Shilpa Shetty,raj shilpa,super dancer chapter 4,indias got talent,bollywood news in hindi

सुपर डांसर में शिल्पा को एक परफोरमेंस इतनी पसंद आई कि...

शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ महीनों से गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ सुपर डांसर चैप्टर 4 शो को जज कर रही हैं। हालिया एपिसोड की एक क्लिप में गोविंदा और चंकी पांडे अतिथि थे। परी नाम के एक प्रतियोगी और उनके ‘सुपर गुरु’ पंकज ने अपने प्रदर्शन के लिए माइकल जैक्सन से प्रेरणा ली। उन्होंने उनके प्रसिद्ध मूनवॉक सहित कुछ प्रतिष्ठित डांस मूव्स को दोहराया, जैसा कि गोविंदा ने फिल्म दुल्हे राजा से क्या लगता है हाय रब्बा...गाने में किया था।

प्रदर्शन ने जजों को प्रभावित किया। चंकी ने कहा, “ओह बाप रे (ओह माय गॉड)!” शिल्पा को डांस इतना पसंद आया कि उनके मुंह से सुपर से ऊपर तकिया कलाम के बजाय निकल पड़ा, “मैं शो छोड़के जा रही हूं, औकात नहीं है हमारी ( मैं इसे जज करने में असमर्थ हूं)। आपको बता दें कि शिल्पा को दो मौकों पर शो से ब्रेक लेना पड़ा है। पहली बार जब शिल्पा के परिवार, उनके बच्चों और पति को कोविड-19 हो गया था। दूसरी बार कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद।

शिल्पा ने की इंडियाज गॉट टैलेंट शुरू करने की घोषणा

‘इंडियन आइडल’, ‘सुपर डांसर’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के बाद सोनी टीवी ने हाल ही में एक और लोकप्रिय रियलिटी शो शुरू करने की घोषणा की है। सोनी टीवी ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ प्रसारित करेगा। शो के मेकर्स ने इसका पहला प्रोमो रिलीज किया है। शिल्पा को रियलिटी शो के बारे में घोषणा करते हुए दिखाया गया है। मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिल्पा कह रही है, “इंडिया में टैलेंट है अनेक और ये सब टैलेंट दिखने के लिए मंच है सिर्फ एक इंडियाज गॉट टैलेंट।

आओ इंडिया और दिखाओ अपना टैलेंट।” कैप्शन में लिखा है, “भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा टैलेंट शो और विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के लिए अंतिम मंच वापस आ गया है। अगर आपमें प्रतिभा है तो मंच आपका है। ऑडिशन जल्द ही शुरू। रजिस्टर करने के लिए अपना Sonyliv ऐप डाउनलोड/अपडेट करें.#IndiasGotTalent.” बता दें कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को पूर्व में किरण खेर, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा ने जज किया था। यह कलर्स टीवी पर आता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर