न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेशी एडल्ट एक्ट्रेस रिया को लेकर लगे आरोपों पर बिफरे राज कुंद्रा, लीगल एक्शन की तैयारी में हैं शिल्पा के पति

हाल ही बांग्लादेशी एडल्ट एक्ट्रेस रिया अरविंदा बर्डे को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह फर्जी डॉक्युमेंट्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 11:16:41

बांग्लादेशी एडल्ट एक्ट्रेस रिया को लेकर लगे आरोपों पर बिफरे राज कुंद्रा, लीगल एक्शन की तैयारी में हैं शिल्पा के पति

हाल ही बांग्लादेशी एडल्ट एक्ट्रेस रिया अरविंदा बर्डे को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह फर्जी डॉक्युमेंट्स का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र के उल्हासनगर में रह रही थीं। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजेनसमैन व एक्टर राज कुंद्रा के प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट्स में काम करती थीं। अब कुंद्रा ने आरोपों पर कड़ा रुख दिखाया है। कुंद्रा ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा कि मेरे बारे में झूठी न्यूज से मैं काफी परेशान हूं।

इन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक एक्ट्रेस जोकि अवैध तरीके से रह रही थी, वह मेरे लिए काम करती थी या फिर मेरे प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी। मैं साफ-साफ बता दूं कि मैं उससे कभी भी नहीं मिला और न ही मैंने किसी प्रोडक्शन कंपनी को ऑन किया है और न ही उसने काम किया है। ये आरोप आधारहीन हैं और मेरी रेप्यूटेशन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही सनसनी फैलाने और मीडिया में चर्चा के लिए मेरे नाम का फायदा उठाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

मैंने हमेशा अपना बिजनेस पूरी ईमानदारी से किया है और इस तरह के झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। कुंद्रा लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि मेरे क्लाइंट को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया है। उन्हें विवादित मामले में घसीटने का उद्देश्य है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजक कंटेंट की वजह से मेरे क्लाइंट आईटी एक्ट के तहत तुरंत ही मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम में केस दर्ज करवा रहे हैं। ऐसी फेक न्यूज को रिपोर्ट करने वाले मीडिया हाउसेज के खिलाफ भी बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ के डिफेमेशन का केस अलग से फाइल किया जाएगा।

raj kundra,businessman raj kundra,actor raj kundra,riya arvinda barde,raj riya,raj kundra legal action,Shilpa Shetty

राज कुंद्रा का विवादों से रहा है नाता, जेल भी जा चुके

बता दें मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान राज कुंद्रा (49) पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे ओटीटी पर रिलीज करने का केस दर्ज किया गया था। तब कुंद्रा पर कई मॉडल ने अश्लील आरोप लगाए थे। ऐसे में कुंद्रा को लंबे समय के लिए जेल में रहना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद कुंद्रा ने लंबे समय तक मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। कुंद्रा एक फिल्म के जरिये जेल की आपबीती बता चुके हैं। कुंद्रा पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लग चुका है।

कुंद्रा ने शिल्पा के साथ मिलकर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम खरीदी थी। इस दौरान वे मैच फिक्सिंग में फंस गए थे। कुंद्रा ने तब पुलिस के सामने सट्टा लगाने की बात स्वीकार कर ली थी, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा इसी साल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिटकॉइन घोटाले में कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। यह मामला साल 2018 का था। कुंद्रा से 2000 करोड़ के बिटकॉइन घोटाले को लेकर पूछताछ की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री