न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी : इवेंट में इमोशनल हुईं रेखा, इन दिग्गज सितारों ने भी की शिरकत

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कपूर खानदान ने उनके सम्मान के लिए 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 12:12:24

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी : इवेंट में इमोशनल हुईं रेखा, इन दिग्गज सितारों ने भी की शिरकत

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कपूर खानदान ने उनके सम्मान के लिए 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया था। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो गई। इस दौरान कपूर फैमिली के लोगों के साथ कई फिल्मी सितारे पीवीआर इनफिनिटी मॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। सदाबहार नायिका रेखा ने भी इसमें शिरकत की और महफिल लूट ली। वह इमोशनल हो गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेखा जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो भावुक हो गईं और अपने आंसूओं को रोक नहीं पाईं।

फिर उन्होंने अपने आंसू पोंछे और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया। रेखा इसके बाद बड़े प्यार से राज कपूर की फोटो को निहारती नजर आईं। उनके चेहरे से साफ झलक रहा था कि वह एक्टर को याद कर रही हैं। रेखा हमेशा की तरह सिल्क साड़ी में दिखीं। इस बार उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। उनके बालों में गजरा था और वह ज्वैलरी से लक-दक थीं।

जब रेखा पहुंचीं तो आलिया भट्ट उन्हें लेने आईं और दोनों ने साथ में तस्वीरें क्लिक कराई। रेखा ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाती अगस्त्य नंदा पर भी प्यार लुटाया। रेखा ने अगस्त्य को पहले गले लगाया और फिर चेहरे पर हाथ फेरा। अगस्त्य भी बड़े प्यार और आदर के साथ उनके सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आते हैं। उल्लेखनीय है कि रेखा और राज कपूर ने साल 1975 में आई फिल्म ‘धरम करम’ में काम किया था।

कार्तिक आर्यन से बात करते नजर आए सैफ और करीना

करीना कपूर खान ऑफ व्हाइट कलर के सूट और उनके पति सैफ अली खान ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे। करीना और सैफ के साथ कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। कपूर खानदान की बहू आलिया अपनी सास नीतू कपूर के साथ बहुत खुश नजर आईं। आलिया और रणबीर ने अपना लुक काफी अलग रखा। आलिया सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी और रणबीर ब्लैक आउटफिट में दिखे।

करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर को संभालती नजर आईं। दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा अपनी पत्नी उमा के साथ पहुंचे। उनके अलावा प्रेम के दामाद शरमन जोशी भी अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ थे। इवेंट में संजय लीला भंसाली, महेश भट्ट, राजकुमार हिरानी, आदर जैन, टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा, विक्की कौशल, शरवरी वाघ, वेदांग रैना सहित और भी कई सितारे नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार