न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेड 2 की प्रदर्शन तिथि में हुआ बदलाव, फरवरी 2025 में रिलीज होगी अजय देवगन, वाणी कपूर की फिल्म

2018 में रेड के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अजय देवगन आईआरएस अधिकारी, अमय पटनायक (अजय देवगन) के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 2:40:55

रेड 2 की प्रदर्शन तिथि में हुआ बदलाव, फरवरी 2025 में रिलीज होगी अजय देवगन, वाणी कपूर की फिल्म

2018 में रेड के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अजय देवगन आईआरएस अधिकारी, अमय पटनायक (अजय देवगन) के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित, रेड 2 21 फरवरी 2025 को रिलीज़ होगी।

अजय देवगन के साथ इस फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में हैं और रजत कपूर अहम भूमिका में हैं। दिल्ली और लखनऊ में बड़े पैमाने पर शूट की गई, रेड 2 एक और रोमांच से भरपूर सवारी का वादा करती है।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रिलीज की तारीख की घोषणा की।

पहला भाग 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह पर आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई वास्तविक जीवन की आयकर छापेमारी पर आधारित था, जो भारतीय इतिहास में सबसे लंबी छापेमारी थी, जो तीन दिन और दो रात तक चली थी। रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है। फिल्म को पहले इस साल 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था। अब इसे 21 फरवरी, 2025 तक के लिए टाल दिया गया है।

दक्षिण में असफल हो चुका रेड का रीमेक मिस्टर बच्चन

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में बनी अजय देवगन की रेड का तमिल भाषा में रीमेक बना था। मिस्टर बच्चन के नाम से बनी इस फिल्म का प्रदर्शन 15 अगस्त 2024 को हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम साबित हुई। रवि तेजा अभिनीत और हरीश शंकर निर्देशित इस फिल्म के जरिये निर्माता को करोड़ों का नुकसान हुआ। निर्माता के नुकसान को कुछ कम करने के लिए रवि तेजा और हरीश शंकर ने अपनी ली फीस में 16 प्रतिशत का हिस्सा निर्माताओं को वापस लौटाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री