न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे के बारे में ऐसा बोले राहुल! रितेश ने बताए मिठाइयों के दाम तो...यामी ने शेयर की पति संग फोटो

सिंगर और बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट रहे राहुल वैद्य की शादी इसी साल एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ हुई थी। वे दिशा संग मैरिड लाइफ एंजॉय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 8:54:29

बच्चे के बारे में ऐसा बोले राहुल! रितेश ने बताए मिठाइयों के दाम तो...यामी ने शेयर की पति संग फोटो

सिंगर और बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट रहे राहुल वैद्य की शादी इसी साल एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ हुई थी। वे दिशा संग मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। राहुल सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते हैं। राहुल ने ट्विटर पर फैंस से इंटरेक्शन किया। उन्होंने #AskRahul सेशन के दौरान फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने पूछा- आप और दिशा परमार हमें क्यूट बच्चे कब देने वाले हैं? हमें भी क्यूट-क्यूट बच्चों की बुआ बनना है। इस पर राहुल ने लिखा-कल। राहुल की पत्नी दिशा ने भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उनसे सवाल कर डाला। दिशा ने ट्वीट कर राहुल से पूछा कि कब आप मुझे डेट पर लेकर जा रहे हो?

जवाब में राहुल ने गुस्से वाले इमोजी के साथ लिखा-मुझे तुमसे ये बात पूछनी चाहिए। एक यूजर ने पूछा कि क्या आप भी करवाचौथ के दिन पत्नी के लिए व्रत रखेंगे? राहुल ने कहा कि वे कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि राहुल और दिशा 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे। यह जोड़ी लंबे समय से दोस्त है। हालांकि लोगों को इनके प्यार का पता तब चला जब दिशा, राहुल को सरप्राइज देने बीबी-14 के घर में पहुंच गईं। राहुल के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों उनका गाना गरबे की रात रिलीज हुआ था।

rahul vaidya,riteish deshmukh,yami gautam,aditya dhar,disha parmar,bollywood news in hindi

रितेश पर भड़का फैन तो एक्टर ने दिया यह जवाब

एक्टर रितेश देखमुख ने हाल ही एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने त्योहारों के दौरान मिठाइयों की ऊंची कीमत और उन मिठाइयों को खाने के बाद वजन कम करने में लगने वाली रकम पर एक मीम साझा किया। रितेश की पोस्ट में लड्डू, जलेबी, काजू बर्फी और चॉकलेट सहित कुछ मिठाइयों के रेट का जिक्र था। रितेश ने लिखा इसमें वह उच्च कीमत भी शामिल है जो वजन कम करने के लिए चुकानी पड़ेगी और जोड़ा, 'बुद्धिमानी से चुनें।' रितेश ने ट्वीट को कैप्शन के साथ साझा किया जिसमें लिखा था, "मैंने सोचा कि मुझे आपको चेतावनी देनी चाहिए!!!!"

इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आप लोगों का ज्ञान केवल सनातनी पर्वों पर ही होता है क्या? ईद या मैरी क्रिसमस या न्यू ईयर पर मुंह में दही जमा लेते हो!" इस पर रितेश ने ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, Sorry sir - मैं Vegan हूं। दही नहीं खाता। उल्लेखनीय है कि रितेश खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और वे फैंस के साथ दिल खोलकर बातें करते हैं।

rahul vaidya,riteish deshmukh,yami gautam,aditya dhar,disha parmar,bollywood news in hindi

पति आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर घूमने गई हैं यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। यामी ने इसी साल फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी की। हाल ही में यह कपल अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर गया था। इस दौरान कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की है। ब्लश पिंक ड्रेस में यामी बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने सिर को ढका हुआ है और पारंपरिक चूड़ा पहना है। बिंदी उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है, जबकि आदित्य ने सफेद कुर्ता-पायजामा और एक काली नेहरू जैकेट पहनी है।

आदित्य ने सिर पर गुरुद्वारे का कपड़ा भी लपेटा हुआ है। दोनों के पीछे गोल्डन टेंपल दिख रहा है। यामी-आदित्य ने 4 जून को हिमाचल के मंडी में शादी की थी। इसमें केवल यामी का परिवार ही शामिल हुआ था। शादी ट्रेडिशनल तरीके से बेहद सिंपल रखी थी। शादी की जानकारी सोशल मीडिया से दी थी। यामी ने बताया था कि आदित्य से उनकी दोस्ती 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। रिश्ते को सीक्रेट बनाए रखने में इंडस्ट्री के दोस्तों ने काफी मदद की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका