न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहुल को तुर्किए में गाने के मिल रहे थे 50 लाख, ठुकराया ऑफर, अर्चना ने कपिल के मजाक पर तोड़ी चुप्पी

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही तनाव काफी बढ़ गया। ऐसे में तुर्किए, पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा। इसका सीधा असर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:51:44

2 News : राहुल को तुर्किए में गाने के मिल रहे थे 50 लाख, ठुकराया ऑफर, अर्चना ने कपिल के मजाक पर तोड़ी चुप्पी

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही तनाव काफी बढ़ गया। ऐसे में तुर्किए, पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा। इसका सीधा असर भारत और तुर्किए रिश्तों पर पड़ा। इसके बाद हमारे देश में हर क्षेत्र के लोग तुर्किए का विरोध कर रहे हैं। उससे सभी प्रकार के बिजनेस संबंध खत्म करने की कवायद चल रही है। इस बीच मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने खुलासा किया कि उन्हें तुर्किए में गाने के लिए 50 लाख का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। राहुल का कहना है कि देशहित से ऊपर कुछ भी नहीं है। ये ऑफर 5 जुलाई को तुर्किए में अंताल्या की एक शादी में गाने का था जिसे राहुल ने ठुकरा दिया है।

राहुल का कहना है कि कोई काम, पैसा या शौहरत देशहित से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने मुझे और ज्यादा पैसा देने की बात कही लेकिन मैंने साफ मना कर दिया। ये पैसे की बात नहीं है ये मेरे देश के सम्मान की बात है। आज जो कुछ भी हूं वो अपने देश और देशवासियों की वजह से हूं। ऐसे में जो भी भारत या भारतीयों के खिलाफ खड़ा है, उसे मैं किसी भी हाल में स्वीकार नहीं कर सकता। भारत के लोग तुर्किए में घूमने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं। इससे तुर्किए की इकॉनोमी को करोड़ों का फायदा होता है।

लेकिन जब वही देश भारत के विरोध में खड़ा हो जाता है, तो ये सोचना जरूरी हो जाता है कि क्या हमें वहां अपना पैसा लगाना चाहिए? भारतीय तुर्की में बहुत पैसा खर्च करते हैं और वहां शादियां करके उन्हें बहुत बड़ा कारोबार देते हैं। हम उन्हें करोड़ों का राजस्व देते हैं और वे इस तरह से जवाब देते हैं? हम ऐसे देश में पैसा कैसे खर्च करना जारी रख सकते हैं जो हमारे प्रति वफादार ही नहीं है? जो कोई भी मेरे देश के खिलाफ है, वह मेरे खिलाफ है। यह इतना ही सरल है।

rahul vaidya,singer rahul vaidya,turkey,india vs pakistan,rahul song,rahul turkey,archana puran singh,actress archana puran singh,kapil sharma,archana kapil

अर्चना पूरन सिंह ने कहा, मुझे हंसने के लिए कैसे पैसे मिल रहे हैं?

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को मनोरंजन जगत में करीब 4 दशक हो चुके हैं। उन्होंने टीवी और सिनेमा दोनों प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित किया है। वह लंबे समय से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो जज करती आ रही हैं। कपिल अक्सर अर्चना को लेकर मजाक करते हैं कि वो केवल हंसने के लिए पैसे लेती हैं। अब अर्चना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। अर्चना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में कहा कि अब ये मजाक बन चुका है। कपिल हर चीज का मजाक बना देते हैं और लोग इसे सीरियसली ले लेते हैं।

मैं नहीं लेती क्योंकि मुझे पता है कि गेम का नेम ही है पंच मारना, उससे लोगों को हंसाना और आगे बढ़ जाना। हां, मुझे कॉमेडी शो जज करने के लिए पैसे मिलते हैं, जो मैंने ‘कॉमेडी सर्कस’ से करना शुरू किया था। अब मुझे कपिल के शो को जज करने के लिए नहीं, बल्कि एक सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर पैसे मिलते हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरी भूमिका क्या है। कपिल सिर्फ मजाक करते रहते हैं। मुझे हंसने के लिए कैसे पैसे मिल रहे हैं?

एक तरह से मुझे शो को एंजॉय करने के लिए पैसे मिलते हैं और क्योंकि मैं काफी जोर-जोर से खुश होती हूं तो ऐसा लगता है कि जैसे मुझे हंसने के लिए ही पैसे मिल रहे हो।फिर मेरे बच्चे भी इसे पकड़ लेते हैं और ऐसे ही पंच मारते रहते हैं। मेरे व्लॉग में भी आप मुझे हंसते हुए देखेंगे, यानि मुझे पैसे ना मिलने पर भी मैं हंसती हूं। ये केवल मजाक है और मैं इसे सह लेती हूं क्योंकि मुझे ये बहुत फनी लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी