Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहुल को नहीं पता कि विराट ने क्यों कर दिया ब्लॉक, राखी को किस करने के मामले में मीका ने तोड़ी चुप्पी

सिंगर राहुल वैद्य टीवी के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों राहुल का एक वीडियो सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 8:12:31

2 News : राहुल को नहीं पता कि विराट ने क्यों कर दिया ब्लॉक, राखी को किस करने के मामले में मीका ने तोड़ी चुप्पी

सिंगर राहुल वैद्य टीवी के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि राहुल ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट से बाहर आ रहे थे, जहां मीडिया ने उनसे रोक कर सवाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद राहुल से उनके शो, न्यू ईयर प्लान को लेकर काफी सवाल किए गए। फिर एक शख्स ने पूछा कि भाई अभी विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट पर एक पत्रकार के साथ झगड़ा हुआ, इस बारे में आप क्या कहना चाहते हो।

इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि मुझे तो इतना पता नहीं, क्योंकि विराट कोहली ने तो ब्लॉक ही कर दिया है, मुझे इंस्टाग्राम पर। मुझे आज तक समझ ही नहीं आया कि उन्होंने मुझे ब्लॉक क्यों किया। इसके बाद एक शख्स कहता है कि कुछ तारीफ की थी आपने शायद। जवाब में राहुल कहते हैं कि मैं तो हमेशा ही कहता हूं कि वो हमारे देश के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं, तो पता नहीं शायद कुछ हुआ होगा। मुझे नहीं समझ आया कि उन्होंने ब्लॉक क्यों किया है।

उल्लेखनीय है कि राहुल अब ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आएंगे। जब राहुल से पूछा गया कि क्या इस बार उनके साथ पत्नी दिशा परमार भी दिखाई देंगी, तो उन्होंने कहा की चैनल वाले बुलाते ही नहीं है उसे। राहुल की पहले सीजन में अली गोनी के साथ जोड़ी बनी थी। ‘लॉफ्टर शेफ्स’ का पहला सीजन इसी साल आया था और जबरदस्त हिट रहा। राहुल ने इंडियन आइडल के पहले सीजन में अपनी गायिकी से प्रभावित किया था। वे ‘बिग बॉस 14’ के रनरअप रहे।
rahul vaidya,singer rahul vaidya,virat kohli,cricketer virat kohli,rahul virat,laughter cheffs 2,mika,singer mika,rakhi sawant,mika rakhi,mika rakhi video साल 2006 में खूब वायरल हुआ था मीका और राखी का वीडियो

सिंगर मीका सिंह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। साल 2006 में मीका के जन्मदिन का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे बहुत बवाल हो गया था। इसमें मीका ने राखी सावंत को किस किया था। राखी ने मीका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। मीका ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है। मीका ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरा बर्थडे था, खैर मुझे पता नहीं था बर्थडे होता क्या है।

यहां पर पार्टी करते थे बहुत सारे लोग आ जाते थे। वहां पर पार्टी करते थे तो बहुत सारे लोग आ जाते थे। किसी पीआर के थ्रू आप किसी को भी बुला सकते हो। राखी ने मुझे केक लगाने की कोशिश की। मेरी कंसेंट नहीं थी। मैंने उन्हें देखा, वो भी गाल पर किस कर रही थीं। मैंने किस नहीं किया था। मैं आपको कैसे यकीन दिलाऊं। मैंने होठ पर हाथ रखकर किस किया। राखी खुश थीं। मगर उस घटना के बाद जो मेरे दुश्मन थे उन्होंने राखी को मेरे खिलाफ केस करने के लिए कहा।

उस घटना के दो घंटे बाद अपने ग्रुप के साथ कपड़े चेंज करके आए। तब हमने उन्हें बहुत समझाया भी। फिर बाद में 2022 में जाकर मेरा ये केस खत्म हुआ। उस केस में कुछ था ही नहीं। एक दोस्त दूसरे दोस्त को किस कर सकता है। ये पूरा केस प्यार मोहब्बत से खत्म हुआ। राखी ने बताया था कि बहुत सारे लोग चाहते थे कि मेरे खिलाफ केस किया जाए। उल्लेखनीय है कि मीका ने बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका