न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल ने यूं दी दिशा को बधाई, नुसरत ने शादी विवाद पर तोड़ी चुप्पी, सुहाना-अगस्तया-खुशी साथ करेंगे डेब्यू!

टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार ने गुरुवार को श्रीनगर में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। उनके पति व सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 2:09:24

राहुल ने यूं दी दिशा को बधाई, नुसरत ने शादी विवाद पर तोड़ी चुप्पी, सुहाना-अगस्तया-खुशी साथ करेंगे डेब्यू!

टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार ने गुरुवार को श्रीनगर में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। उनके पति व सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। राहुल ने दिशा के साथ खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल नोट लिखा। राहुल ने लिखा कि केवल एक ही लड़की थी जिससे मैं शादी कर सकता था और वो थीं तुम।

आज ही के दिन तुम्हें प्रपोज करने से लेकर पति की तरह तुम्हारा जन्मदिन मनाने तक ज़िंदगी बेहद खूबसूरत है। हमेशा ब्लेस्ड रहो जैसी तुम हो। हैप्पी बर्थडे दिशा परमार। दिशा ब्लू जैकेट, ब्लू डेनिम व बूट्स तथा राहुल रेड जैकेट, ब्लू डेनिम और बूट्स पहने हुए हैं। दोनों ने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। इससे पहले दिशा और राहुल हनीमून मनाने मालदीव गए थे। उन्होंने जुलाई में शादी की थी। राहुल बिग बॉस-14 और खतरों के खिलाड़ी-11 में नजर आ चुके हैं। दिशा इन दिनों सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं-2 में प्रिया के रोल में दिखाई दे रही हैं।

rahul vaidya,disha parmar,nusrat jahan,nikhil jain,joya akhtar,suhana khan,bollywood news in hindi

नुसरत जहां ने 2019 में निखिल जैन से की थी शादी, अगले ही साल हुए अलग

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन से शादी की थी। हालांकि अगले ही साल दोनों के रास्ते अलग हो गए। उन्होने जून में कहा कि उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत अमान्य थी और इसे केवल लिव-इन रिलेशनशिप माना जा सकता है। नुसरत की प्रेग्नेंसी के दौरान निखिल ने कहा था कि ये उनका बच्चा नहीं है। नुसरत ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था।

अब नुसरत ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि निखिल ने मेरी शादी के लिए पेमेंट नहीं किया, उन्होंने होटल के बिलों का पेमेंट नहीं किया। मुझे उनसे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं ईमानदार हूं। मुझे गलत तरीके से चित्रित किया गया था और अब मैंने इसे क्लीयर कर दिया है। नुसरत ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि दूसरों को जिम्मेदार ठहराना आसान है और उन्होंने किसी को भी खराब तरीके से नहीं दिखाया। नुसरत ने निखिल से अलग होने के बाद उन पर उनके धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। नुसरत फिलहाल अभिनेता-राजनेता यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं।

rahul vaidya,disha parmar,nusrat jahan,nikhil jain,joya akhtar,suhana khan,bollywood news in hindi

जोया अख्तर की फिल्म में साथ काम करेंगे स्टार किड्स!

डायरेक्टर जोया अख्तर आर्ची कॉमिक्स को फिल्म के रूप में पेश करने जा रही हैं। उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है। जोया का ये प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स के लिए होगा। जोया ने सोशल मीडिया पर आर्ची कॉमिक्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। हालांकि अभी इसके स्टारकास्ट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन खबरें हैं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्तया नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर डेब्यू कर सकते हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के नाम की भी चर्चा हो रही है।

द आर्चीज में चार दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें टीनएज लाइफ को दिखाने के साथ लव ट्राएंगल का तड़का भी लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर जोया के साथ रीमा कागती काम कर रही हैं। ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाली जोया इससे पहले नेटफ्लिक्स के साथ ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ के लिए काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर