न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया को पूजा के सामने कुछ नहीं समझते राहुल, इन चीजों में बताया बेहतर, रणबीर को लेकर कही यह बात

आलिया भट्ट की गिनती मौजूदा दौर की बेस्ट एक्ट्रेस में की जाती है। उन्हें ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 11:20:33

2 News : आलिया को पूजा के सामने कुछ नहीं समझते राहुल, इन चीजों में बताया बेहतर, रणबीर को लेकर कही यह बात

आलिया भट्ट की गिनती मौजूदा दौर की बेस्ट एक्ट्रेस में की जाती है। उन्हें ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। फैंस उनकी खूबसूरती के साथ एक्टिंग पर भी फिदा हैं। फिल्ममेकर्स के बीच भी उनकी जबरदस्त डिमांड है और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। आलिया अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच आलिया के सौतेले भाई फिटनेस ट्रेनर व एक्टर राहुल भट्ट (43) ने उनको लेकर अपनी राय रखी है। राहुल का मानना है कि आलिया उनकी सगी बहन पूजा भट्ट के सामने लुक्स, टेलेंट और हर मामले में फीकी हैं। राहुल साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ का हिस्सा भी रहे हैं।

राहुल ने हिंदी रश के साथ बातचीत में कहा कि आलिया में टेलेंट है। उसके साथ पूरी दुनिया है। वह पीआर को समझती है। उसके पास सबकुछ है और जब आपके पास सबकुछ होता है, तो पूरी दुनिया उसे पाने के लिए साजिश रचती है। मेरे हिसाब से वह मेरी सगी बहन पूजा के सामने आधी भी नहीं है। टेलेंट के मामले में नहीं, लुक में नहीं, सेक्सी होने के मामले में नहीं। मेरी बहन के सामने वह 'पानी कम चाय' है। भाई-बहनों में सबसे टेलेंटेड और सबसे नैतिक पूजा हैं। पूजा ने मेरे पिता की लेगेसी को आगे बढ़ाया। मैंने उन्हें उनके स्टारडम में देखा।

वह उस समय देश की सबसे बड़ी सेक्स सिंबल थीं। वैसे मेरे और आलिया के बीच अच्छे संबंध हैं। मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेता। वह अब एक मां है। वह बहुत सफल है और कोई भी व्यक्ति फोन उठाकर यह नहीं कह सकता कि मैं आपसे मिलने आ रहा हूं। मैंने कभी किसी को यह बात नहीं बताई। मैं एक प्रोटोकॉल बनाए रखना पसंद करता हूं। मैं उनके लिए खुश हूं। उन्हें सही पति मिला है।

वह एक अच्छी मां हैं और वह मेरी दूसरी सौतेली बहन शाहीन की बहुत अच्छी तरह से देखभाल कर रही हैं, जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं। उल्लेखनीय है कि दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की पहली शादी साल 1970 में लॉरेन ब्राइट (किरण भट्ट) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे पूजा और राहुल हैं। महेश की दूसरी शादी साल 1986 में एक्ट्रेस सोनी राजदान के साथ हुई। उनके दो बेटियां शाहीन और आलिया भट्ट हैं।

rahul bhatt,fitness trainer rahul bhatt,pooja bhatt,alia bhatt,mahesh bhatt,soni razdan,rahul pooja,rahul alia,pooja alia,raha kapoor

एक पिता के रूप में मैं रणबीर का बहुत सम्मान करता हूं : राहुल भट्ट

राहुल ने आलिया के पति एक्टर रणबीर कपूर के बारे में भी बात की और उनके साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की। राहुल ने कहा कि रणबीर एक बेहतरीन पिता हैं। मुझे लगता है कि यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। एक आदमी को ऐसा ही होना चाहिए...एक पिता के रूप में मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। एक्टिंग? पता नहीं, मुझे कुछ समझ में नहीं आता है...एक्टिंग कौन है, एक्टर कौन है, एनिमल कौन है, कपूर कौन है? मुझे इन सब बातों से फर्क ही नहीं पड़ता। मुझे बस इस बात से फर्क पड़ता है कि वह एक शानदार पिता हैं।

वह अपनी बेटी राहा से प्यार करते हैं।वह मेरी सौतेली बहन का सम्मान करते हैं। इसके अलावा कोई और बात मायने नहीं रखती। ‘एनिमल’ की तैयारी के दौरान रणबीर के पास कुछ सवाल थे। वे हथियारों की ट्रेनिंग के लिए अबू धाबी जा रहे थे और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या यह अच्छी जगह है। वे बहुत ईमानदार और जिज्ञासु हैं। मैं रणबीर को तब से जानता हूं जब वे एक बच्चे थे। वे बॉम्बे स्कॉटिश गए थे और मैं आर्य मंदिर में था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी