न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया-रणबीर के साथ फुटबॉल मैच देखने पहुंचीं राहा, वीडियो वायरल, दुआ के कॉन्सर्ट में शाहरुख का गाना

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी-अपनी फिल्मों के कारण तो सुर्खियों में रहते ही हैं, साथ ही उनकी प्यारी बिटिया राहा कपूर भी उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 12:07:55

2 News : आलिया-रणबीर के साथ फुटबॉल मैच देखने पहुंचीं राहा, वीडियो वायरल, दुआ के कॉन्सर्ट में शाहरुख का गाना

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी-अपनी फिल्मों के कारण तो सुर्खियों में रहते ही हैं, साथ ही उनकी प्यारी बिटिया राहा कपूर भी उन्हें लाइमलाइट में रखती हैं। दरअसल राहा इतनी क्यूट है कि फैंस और मीडिया लगातार उनके बारे में जानने को लालायित रहते हैं। वह जहां भी दिख जाती हैं वहीं आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। इस बीच एक बार फिर से लोगों को राहा की प्यारी झलक देखने को मिली। दरअसल रणबीर शनिवार (30 नवंबर) को आलिया और राहा संग अपनी टीम मुंबई एफसी का फुटबॉल मैच देखने गए थे।

स्टेडियम में राहा मां संग खूब मस्ती करती नजर आईं। राहा पापा संग ट्विनिंग करती दिखीं। राहा ने ब्लू कलर की जर्सी के साथ डेनिम कैरी की थी। जर्सी पर उनका नाम और 6 नंबर प्रिंट था। बता दें राहा का जन्म 6 नवंबर को हुआ था। रणबीर ने नीली जर्सी और जींस पहनी थी। साथ ही एक ब्लैक कलर की कैप सिर पर लगा रखी थी। आलिया व्हाइट टैंक टॉप, ब्लैक जिपर और जींस में जंच रही थीं। इस दौरान राहा ने पूरी महफिल लूट ली। राहा की मासूमियत सबका दिल जीत लिया। राहा को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रणबीर और आलिया को अपनी टीम के लिए चीयर करते देखा गया, जबकि राहा मुस्कुरा रही थीं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल क्रिसमस पर रणबीर-आलिया ने पहली बार आलिया का चेहरा दिखाया था। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार ‘जिगरा’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। रणबीर की पिछली फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रणबीर और आलिया दोनों फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं।

सिंगर दुआ लीपा ने मुंबई में दी शानदार प्रस्तुति, झूम उठे फैंस और सेलेब्रिटी

सिंगर दुआ लीपा पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दुआ ने शनिवार (30 नवंबर) को मुंबई में परफॉर्म किया। इस लाइव कॉन्सर्ट में अंबानी परिवार के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की। इनमें मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल, एक्ट्रेस नेहा शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए थे।

परफॉर्मेंस में सुपरस्टार शाहरुख खान के गाने को दुआ के गाने के साथ जोड़ा गया था। जब वहां मौजूद लोगों ने इस पर गौर किया तो वे सभी खुशी से झूमने लगे। दुआ के गाने ‘लेविटेटिंग’ के साथ ‘बादशाह’ फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘वो लड़की जो’ का मैशअप चलाया गया, जिसे खूब पसंद किया गया। इस पर जबरदस्त हूटिंग हुई।

सोशल मीडिया पर दुआ के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुआ का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्यार भरी इमोजी भी लगाई है। बता दें कि दुआ की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ये दूसरी बार है जब दुआ भारत आईं। इसके पहले वह घूमने के लिए आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री