न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 2 साल की हुईं राहा, दादी और बुआ ने ऐसे दी बधाई, कपिल के शो में दिखेगी इन जोड़ियों की मस्ती

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के लिए मीडिया और फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वे राहा की एक झलक पाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 2:16:20

2 News : 2 साल की हुईं राहा, दादी और बुआ ने ऐसे दी बधाई, कपिल के शो में दिखेगी इन जोड़ियों की मस्ती

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के लिए मीडिया और फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वे राहा की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। राहा सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। वह अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं। आज बुधवार (6 नवंबर) को राहा का जन्मदिन है। वह 2 साल की हो गई हैं। कपूर फैमिली ने राहा की प्यारी-प्यारी फोटो शेयर करके उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे फैंस को शानदार ट्रीट दी है। दादी नीतू कपूर ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें राहा कमाल लग रही है।

वह अपने मॉम-डैड के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। नीतू ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो लगाई है, उसमें आलिया पति की तरफ प्यार भरी निगाहों से देख रही हैं, जबकि रणबीर बेटी को चूम रहे हैं। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “हमारे प्यार का बर्थडे है। भगवान इसे आशीर्वाद दे।” राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उसे विश किया है।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहा की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी बेटी समारा अपनी छोटी बहन को किस कर रही हैं। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे, क्यूटी पाई...हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।” बता दें कि रणबीर-आलिया ने पिछले साल क्रिसमस के दिन दुनिया के सामने पहली बार राहा का चेहरा दिखाया था। इसके बाद कोई उन्हें उनके पड़दादा राज कपूर की कॉपी बता रहा था, तो किसी को वह बुआ करिश्मा कपूर जैसी लगीं।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' : नारायण मूर्ति की बातों पर उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने ली चुटकी

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन पर भी दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस सीजन के अब तक 7 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। बता दें 8वें एपिसोड में दिग्गज बिजनेस आइकॉन नारायण मूर्ति व उनकी पत्नी सुधा मूर्ति तथा दीपिंदर गोयल और उनकी पत्नी जिया गोयल नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, “इस फनीवार बिजनेस आइकॉन को उनके अलग अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

इस एपिसोड को आप 9 नवंबर रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। नारायण मूर्ति इंफोसिस के 7 सह-संस्थापकों में से एक हैं। दीपिंदर जोमैटो के CEO हैं। कपिल ने नारायण मूर्ति से पूछा कि जब उन्होंने पहली बार सुधा को देखा था तो उनका कैसा रिएक्शन था। फिर मंच के नीचे से तेज आवाज आती है जिसे सुन कपिल कहते हैं- अरे। तभी सुधा मजाक करते हुए कहती हैं, “बिल्कुल ऐसा ही रिएक्शन था उनका।”

सुधा आगे बताती हैं कि मैं बहुत खराब खाना बनाती हूं। उन्होंने पति की तरफ इशारा करते हुए कहा, “मूर्ति साहब का वजन देखिए, क्यों ऐसा है। मेरी कुकिंग का शुक्रिया।” एपिसोड में आगे मिस्टर मूर्ति रोमांटिक होते हुए कहते हैं, “जब सुधा पहली बार मेरे घर आई थी, तो ऐसा लगा मानो ताजी हवा का झोंका आया हो।” तभी सुधा उन्हें बीच में काटते हुए मजाक करती हैं, “जवान थे ना।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार