न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राघव-साक्षी के बीच झगड़ा देख फैंस ने किया ट्रॉल, अजय ने मजेदार अंदाज में किया वत्सल को बर्थडे विश

एक्टर व कोरियोग्राफर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 3:01:45

2 News : राघव-साक्षी के बीच झगड़ा देख फैंस ने किया ट्रॉल, अजय ने मजेदार अंदाज में किया वत्सल को बर्थडे विश

एक्टर व कोरियोग्राफर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए। वीडियो में राघव और साक्षी एक-दूसरे से झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद राघव तैश में आकर साक्षी के थप्पड़ जड़ देते हैं। साक्षी भी उनके बालों को खींचती हैं। वीडियो सामने आते ही तेजी से फैल गया। लोग उन्हें जमकर ट्रॉल करने लग गए। बात बहुत ज्यादा बढ़ती देखकर दोनों कलाकारों ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि ये सिर्फ एक एक्टिंग वर्कशॉप का हिस्सा था। यह वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि साक्षी और राघव आपस में तीखी बहस कर रहे हैं।

इसके बाद साक्षी गुस्से में आकर राघव के बाल खींचने की कोशिश करती हैं। इस पर वहां मौजूद दूसरा लड़का मामला शांत कराने के लिए उन्हें साइड में ले जाने की कोशिश करता है। इसके बाद राघव गुस्से में साक्षी को थप्पड़ जड़ देते हैं। झगड़े के बीच साक्षी रोती दिखाई दीं, वहीं राघव ने कहा कि खुद का कोई ईमान-धर्म नहीं है तुम लोगों का। वीडियो वायरल होने पर फैंस को परेशान देख और उनकी आलोचनाओं से बचने के लिए राघव ने रेडिट पर उसी वीडियो को री-पोस्ट करते हुए लिखा, “दोस्तों ये हमारे ड्रामे की स्क्रिप्ट के लिए हमारी सीन प्रेक्टिस थी। प्लीज ये न सोचें कि ये सब रियल है, सिर्फ अच्छा एक्टर बनने की एक प्रेक्टिस है।”

साक्षी ने भी लिखा, “फ्रेंड्स, ये हाल ही में हुई एक एक्टिंग प्रेक्टिस के सेशन से जुड़ा सीन था। किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। सिर्फ 4 एक्टर्स एक परफॉर्मेंस पर काम कर रहे थे। उम्मीद है कि आप भी समझ गए होंगे।” बता दें राघव न केवल बॉलीवुड की हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, बल्कि उन्होंने कई वेब सीरीज भी की हैं। उन्होंने ‘एबीसीडी’, ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘नवाबजादे’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार राघव साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘किल’ में दिखे थे। इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था, इसके बावजूद उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं, साक्षी एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं। वो फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में आइटम सॉन्ग में दिखीं थी। ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

वत्सल सेठ ने ‘टार्जन : द वंडर कार’ में किया था अजय देवगन के साथ काम

अभिनेता अजय देवगन ने एक्टर वत्सल सेठ को उनके 45वें जन्मदिन पर मजेदार तरीके से विश किया। अजय ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने वत्सल को फिल्म 'टार्जन : द वंडर कार' की याद दिलाते हुए बधाई दी। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी और इसमें अजय और वत्सल ने साथ में काम किया था। अजय जो फोटो पोस्ट की, उसमें वे, वत्सल और काजोल एक साथ नजर आ रहे हैं। इसमें वत्सल की पत्नी एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी हैं। अजय ने कैप्शन में लिखा, “जब भी आपको मेरी जरूरत हो, एक पर्पल कार को ढूंढना...जन्मदिन मुबारक हो वत्सल सेठ।”

यहां पर्पल कार का मतलब फिल्म की मशहूर कार से है, जो फिल्म का एक अहम हिस्सा थी। इस फिल्म में आयशा टाकिया, फरीदा जलाल, अमरीश पुरी, सदाशिव अमरापुरकर, गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव, मुकेश तिवारी, सिकंदर खरबंदा और शक्ति कपूर अहम रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। बता दें काजोल और वत्सल का बर्थडे एक ही दिन होता है। काजोल ने भी कल 5 अगस्त को 51वां जन्मदिन मनाया। दोनों परिवारों ने साथ में सेलिब्रेट किया।

सेलिब्रेशन की फोटो इशिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सभी लोग साथ में केक काटते नजर आ रहे हैं। इशिता ने लिखा, “मेरे फेवरेट्स को हैप्पी बर्थडे।” सेलिब्रेशन में अजय और काजोल के बेटे युग भी नजर आ रहे हैं। सभी ने साथ में मिलकर केक काटा। इन फोटो पर लोग ढेर सारे कमेंट करके बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें इशिता और वत्सल कुछ समय पहले ही दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इशिता ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने वेदा रखा है। उल्लेखनीय है कि इशिता ने भी ‘दृश्यम’ में अजय की बेटी का रोल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी