न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति को राघव ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, दीपिका के झड़ रहे बाल और मुंह में बढ़े छाले

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज बुधवार (22 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 37 साल की हो गई। इस मौके पर परिणीति को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 8:21:37

2 News : परिणीति को राघव ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, दीपिका के झड़ रहे बाल और मुंह में बढ़े छाले

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज बुधवार (22 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 37 साल की हो गई। इस मौके पर परिणीति को उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। परिणीति के पति आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने परिणीति के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें 'नई मम्मी' कहकर संबोधित किया। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। राघव की इस पोस्ट को फॉलोअर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

राघव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति के मातृत्व के दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि राघव प्यार से उनके बेबी बंप को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। राघव ने कैप्शन में लिखा, “शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे-मुन्ने की मां बनने तक का यह सफर कितना शानदार रहा है।” यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई। बता दें परिणीति ने हाल ही में 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। राघव ने ही सबसे पहले अपने बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की थी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “आखिरकार वह आ गया! हमारा नन्हा मेहमान, पहले हम दो थे, अब पूरे हुए।” हालांकि कपल ने अभी तक अपने बेबी का नाम या फेस रिवील नहीं किया है। बता दें परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली में सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया था। यह खूबसूरत जोड़ा उसी साल 24 सितंबर को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधा था। इस बीच परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की।

रीना ने कैप्शन में लिखा, “वो बच्ची जो कुछ देर पहले हमारी गोद में थी, मेरी प्यारी, तुम्हारे लिए इससे बेहतर जन्मदिन और इससे बेहतर तोहफा क्या हो सकता है! तुम्हें अपनी नई भूमिका में इतनी सहजता से ढलते देखकर हमें तुम पर बहुत गर्व होता है! तुम्हारी ईमानदारी, गर्मजोशी और तुम्हारे दिल में बसा प्यार, जो इतनी उदारता से सबको दिया जाता है, हमें हर रोज हैरान करता है! जन्मदिन मुबारक हो @parineetichopra और हम बस यही कामना करते हैं कि आपको जिंदगी में ढेर सारी खुशियां मिलें! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

लीवर कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने दी हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय कैंसर से जंग लड़ रही हैं। मई में उन्हें स्टेज 2 लीवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने 14 घंटे लंबी जटिल सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद अब वे टार्गेटेड थेरेपी पर हैं, जिससे उनकी हालत और भी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। दीपिका ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिये फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। दीपिका ने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट के कारण उनके बाल अत्यधिक झड़ रहे हैं और मुंह में छाले भी बढ़ गए हैं।

बालों के झड़ने की समस्या इतनी गंभीर है कि उन्हें हेयर पैच लगाने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही उनके थायराइड लेवल में भी वृद्धि हुई है, जिससे डॉक्टरों ने दवाइयों की खुराक बढ़ा दी है। ट्रीटमेंट के दौरान ब्लोटिंग, मूड स्विंग, और थकावट जैसी परेशनियां हो रही हैं। फैंस को उन्होंने सलाह दी कि वे हमेशा खुश रहें और जीवन में अच्छी यादें बनाएं क्योंकि जिंदगी अनिश्चित है। दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

व्लॉग में दिखाया गया है कि परिवार का पूरी तरह से साथ मिलने से दीपिका पूरे हौसले से बीमारी का सामना कर रही हैं। दीपिका का कहना है कि किसी भी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यही बड़े रोगों की चेतावनी होती है। दीपिका का इलाज अभी 1.5 साल तक चलने वाला है और इस बीच वह नियमित जांच और ट्रीटमेंट कराती रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड