न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेग्नेंसी से खुश नहीं ये एक्ट्रेस, बच्चे को मारना चाहती थीं पंच, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। दिसंबर में उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 8:39:16

2 News : प्रेग्नेंसी से खुश नहीं ये एक्ट्रेस, बच्चे को मारना चाहती थीं पंच, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। दिसंबर में उनकी डिलीवरी हो जाएगी। राधिका ने अब प्रेग्नेंसी जर्नी का अनुभव शेयर किया है। राधिका ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं कभी भी मां नहीं बनना चाहती थीं। यहां तक कि मुझे इस गुड न्यूज को किसी के साथ साझा करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। जब पहली बार प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं दो हफ्ते तक खुद को समझाती रहीं कि प्रेग्नेंट नहीं हूं।

मैंने और मेरे पति ने मिलकर कभी बच्चा ना करने की प्लानिंग की थी। मैं 5 रात तक सोई नहीं थी। तीसरे ट्राइमेस्टर में मुझे इंसोमेनिया हो गया था और मैं कई दिनों तक सो नहीं पाई। लोग मुझे कहते थे कि खुश होना चाहिए कि बच्चा आने वाला है लेकिन मेरा मन करता था कि उसे पंच मार दूं जोर का। मुझे इतनी दिक्कतें हो रही थी और लोग कह रहे थे मैं खुश रहूं। प्रेग्नेंसी मेरी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव है। मेरा कभी भी मन नहीं था कि बच्चे को जन्म दूं।

प्रेग्नेंसी हर किसी के लिए आसान नहीं है। किसी की बहुत अच्छी प्रेग्नेंसी होती है तो किसी के लिए ये बहुत मुश्किल है। मैं झूठ नहीं बोलूंगी मेरे लिए काफी ज्यादा मुश्किल है। खासतौर से मानसिक रूप से खुद को तैयार करना। जब मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो खुद को तैयार करने में काफी वक्त लगा था। मेरे लिए ये जर्नी काफी ज्यादा मुश्किल है। बावजूद इसके मेरे पति ने इसमें काफी सपोर्ट किया। राधिका ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन और कम्पोजर बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को मिल रही हैं धमकियां, बोले...

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले प्रतिभावान एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की वास्तविक घटना पर आधारित है। आज बुधवार (6 नवंबर) को मुंबई में एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।

विक्रांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए धमकियां मिल रही हैं, जो विवादास्पद और संवेदनशील गोधरा ट्रेन आगजनी की घटना पर आधारित है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हम कलाकार हैं या कहानियां कहते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है। यह (धमकियां) कुछ ऐसा है जिससे मैं निपट रहा हूं या हम एक टीम के रूप में सामूहिक रूप से निपट रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इससे उसी तरह निपटेंगे, जैसा कि निपटा जाना चाहिए।

बता दें मूवी के डायरेक्टर धीरज सरना और प्रोड्यूसर शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन हैं। फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा के भी खास रोल हैं। फिल्म में विक्रांत एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो साबरमती रिपोर्ट में 2002 के गोधरा ट्रेन जलाने की घटना के पीछे की सच्चाई की जांच करता है। फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री