न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस से प्रेग्नेंसी में की टाइट कपड़े पहनने की जिद, ‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो में सलमान ने दिए ये संकेत

एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने बेटी के रूप में अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 8:54:50

2 News : इस एक्ट्रेस से प्रेग्नेंसी में की टाइट कपड़े पहनने की जिद, ‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो में सलमान ने दिए ये संकेत

एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने बेटी के रूप में अपने पहले बेबी का स्वागत किया था। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके साथ बॉलीवुड में बदसलूकी हुई। एक फिल्ममेकर ने उनके तकलीफ में होने के बावजूद डॉक्टर से मिलने की इजाजत नहीं दी। राधिका ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया से ‘फ्रीडम टू फीड’ में बात करते हुए कहा कि जब मैंने उन्हें अपनी गर्भावस्था की जानकारी दी, तो उनका रुख बेहद कैजुअल था। उन्होंने मुझसे टाइट कपड़े पहनने की जिद की, जबकि मैं प्रेग्नेंट थी और अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थी।

मैं अपने पहले ट्राइमेस्टर में थी, बार-बार भूख लगती थी, कभी चावल तो कभी पास्ता खा रही थी। शरीर में बदलाव हो रहे थे, लेकिन इसकी समझ या संवेदना दिखाने के बजाय मुझे असंवेदनशीलता का सामना करना पड़ा। मैं शूटिंग के दौरान दर्द में थी और घबराहट महसूस कर रही थी, लेकिन मुझे डॉक्टर से मिलने की इजाजत तक नहीं दी गई। उस वक्त मुझे बेहद निराशा और असहायता महसूस हुई। हॉलीवुड में ठीक इसके उलट हुआ।

जब मैंने डायरेक्टर को बताया कि मैं ज्यादा खा रही हूं और शूट के अंत तक मेरी शक्ल तक बदल सकती है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा-‘चिंता मत करो, अगर प्रोजेक्ट खत्म होने तक तुम कोई और इंसान भी बन जाओ, तो भी ठीक है, क्योंकि तुम प्रेग्नेंट हो।’ उस प्यार और समझदारी ने मेरा दिल जीत लिया। मैं किसी से अलग ट्रीटमेंट की मांग नहीं कर रही थीं लेकिन सिर्फ थोड़ी इंसानियत की उम्मीद थी।

मुझे पता है कि सभी अपने-अपने शेड्यूल में बिजी रहते हैं और मेरी भी पेशेवर जिम्मेदारियां थीं, लेकिन जब कोई महिला ऐसी निजी और खुशी की बात साझा करती है, तो कम से कम थोड़ी सहानुभूति की उम्मीद की जा सकती है। बता दें राधिका ने साल 2013 में म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी। अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। राधिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘सिस्टर मिडनाइट’ थी।

24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो BB 19

सुपरस्टार सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने आज गुरुवार (7 अगस्त) को शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें सलमान शो की थीम के बारे में संकेत देते दिख रहे हैं। प्रोमो के अनुसार 'बिग बॉस' के घर को संसद से प्रेरित थीम पर डिजाइन किया गया है, जिसका टाइटल है 'घरवालों की सरकार', जो शो के फॉर्मेट में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है।

शो के इतिहास में पहली बार, घर के सदस्यों के पास बड़े और छोटे, दोनों तरह के फैसले लेने का अधिकार होगा, जिससे घर बिना किसी फिल्टर के विचारों और परिणामों के युद्धक्षेत्र (वॉर जोन) में बदल जाएगा। प्रोमो में सलमान लोगों को नए अंदाज में नमस्कार करने का अंदाज सिखाते नजर आ रहे हैं। घर में एंट्री करते ही वे बोलते हैं, “ऐसा पहली बार हुआ है, 18-19 सालों में। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं, डेमोक्रेजी होने वाला है। तो हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में।

तो घर वालों तो चाहे वो करो, लेकिन अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहें, क्योंकि इस ‘बिग बॉस’ के घर में घरवालों की सरकार, नमस्कार।” प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “इस बार 'बिग बॉस' के घर का ड्रामा होगा डेमोक्रेजी। इन नए ट्विस्ट के लिए क्या आप हैं तैयार? देखिए बिग बॉस 19, 24 अगस्त से सिर्फ जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।” बता दें बनिजय एशिया और कलर्स टीवी के बीच हुए विवाद के बाद यह निर्णय लिया गया कि 'बिग बॉस' का केवल एक ही सीजन होगा। टीवी और ओटीटी के लिए अलग-अलग शो नहीं होंगे। इस साल कलर्स टीवी के बजाय जियो हॉटस्टार शो के निर्माण की देखरेख करेगा। शो के लिए अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम पर मोहर नहीं लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी